RBSE Time Table 2026: आरबीएसई क्लास 9वीं-11वीं की डेटशीट जारी; 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें भी घोषित
Santosh Kumar | December 22, 2025 | 10:42 AM IST | 2 mins read
रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी, 2026 से शुरू होंगे, जबकि प्राइवेट स्टूडेंट्स के एग्जाम 25 जनवरी, 2026 से होंगे।
नई दिल्ली: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) ने क्लास 9वीं और 11वीं की 2026 की वार्षिक परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। आरबीएसई कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी – पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:00 बजे से 4:15 बजे तक होगी। छात्र डेट शीट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने क्लास 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी, 2026 से शुरू होंगे, जबकि प्राइवेट स्टूडेंट्स के एग्जाम 25 जनवरी, 2026 से होंगे।
बोर्ड ने एग्जामिनर्स को निर्देश दिया है कि वे प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान स्टूडेंट्स की तस्वीरें, साथ ही दूसरी जरूरी तस्वीरें, ईमेल के जरिए bserpracticalgpsimages@gmail.com पर बोर्ड को भेजें।
RBSE Class 9 Time Table 2026: आरबीएसई क्लास 9वीं की डेटशीट
छात्र नीचे दी गई टेबल में राजस्थान बोर्ड क्लास 9वीं की एग्जाम डेट शीट देख सकते हैं:
| एग्जाम डेट |
विषय |
|---|---|
|
07 मार्च 2026 |
अंग्रेजी |
|
09 मार्च 2026 |
हिंदी |
|
10 मार्च 2026 |
गणित |
|
11 मार्च 2026 |
सामाजिक विज्ञान |
|
12 मार्च 2026 |
पंजाबी / संस्कृत / उर्दू / सिंधी |
|
13 मार्च 2026 |
विज्ञान |
|
14 मार्च 2026 |
स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा |
|
16 मार्च 2026 |
सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणा |
|
17 मार्च 2026 |
राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन एवं शौर्य परंपरा |
Also read RBSE TimeTable 2026 (Out) Live: आरबीएसई 10वीं, 12वीं की डेटशीट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी
RBSE Class 11 Date Sheet 2026: आरबीएसई क्लास 11वीं की डेटशीट
छात्र नीचे दी गई टेबल में राजस्थान बोर्ड क्लास 11वीं की एग्जाम डेट शीट देख सकते हैं:
| एग्जाम डेट | विषय |
|---|---|
|
07 मार्च 2026 |
आज़ादी के बाद का स्वर्णिम भारत |
|
09 मार्च 2026 |
अंग्रेज़ी (अनिवार्य) |
|
10 मार्च 2026 |
हिंदी (अनिवार्य) |
|
11 मार्च 2026 |
कृषि जीव विज्ञान / जीव विज्ञान / राजनीति विज्ञान / टंकण – अंग्रेज़ी |
|
12 मार्च 2026 |
अर्थशास्त्र |
|
13 मार्च 2026 |
लोक प्रशासन |
|
14 मार्च 2026 |
चित्रकला / टंकण – हिंदी |
|
16 मार्च 2026 |
कृषि रसायन / रसायन विज्ञान / व्यावसायिक अध्ययन / इतिहास |
|
17 मार्च 2026 |
गृह विज्ञान / भूगोल |
|
18 मार्च 2026 |
ऐच्छिक गणित / संस्कृत साहित्य / कृषि विज्ञान |
|
19 मार्च 2026 |
अंग्रेज़ी साहित्य / समाजशास्त्र |
विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार किसी भी आपात स्थिति में यदि प्रश्नपत्र पीईईओ या यूसीईओ कार्यालयों में रखे जाते हैं, तो वहां 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य होगी। इन ऑफिसों में चौबीसों घंटे स्टाफ तैनात रहेगा।
प्रश्नपत्रों की सुरक्षा से जुड़े पीईईओ व यूसीईओ को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। परीक्षा अवधि के दौरान उन्हीं कार्मिकों को प्रभारी और केंद्राधीक्षक नियुक्त किया जाएगा, जिनके पास संबंधित कार्यालय का कार्यभार होगा।
अगली खबर
]National Mathematics Day 2025: राष्ट्रीय गणित दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास और श्रीनिवास रामानुजन का योगदान
इस दिन का मकसद गणित के महत्व को उजागर करना और युवाओं में इस विषय के प्रति रुचि जगाना है। राष्ट्रीय गणित दिवस पहली बार 2012 में मनाया गया, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रामानुजन की 125वीं जयंती के मौके पर 22 दिसंबर को इस दिवस के रूप में घोषित किया।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच