RBSE Class 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट जारी, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर करें चेक
Santosh Kumar | March 24, 2026 | 12:59 PM IST | 2 mins read
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर जैसे अन्य माध्यमों से भी चेक किया जा सकता है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 के 2026 के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई), अजमेर ने माध्यमिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर घोषित कर दिए हैं। फरवरी-मार्च 2026 में हुई परीक्षा में लाखों छात्र शामिल हुए, और अब वे अपने रोल नंबर पोर्टल पर दर्ज करके अपने अंक देख सकते हैं। छात्र अपने नतीजे rajresults.nic.in पर भी देख सकते हैं।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया। इस दौरान प्रशासक शक्ति सिंह और सचिव गजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इस बार कक्षा 10वीं का कुल रिजल्ट 94.23% रहा। छात्राओं का पास प्रतिशत 94.20% और छात्रों का 93.63% रहा।
आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक आयोजित की गईं, जिसमें लाखों छात्रों ने भाग लिया। राजस्थान बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय में 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। परिणाम जांचने की प्रक्रिया सरल है।
RBSE Class 10th Result 2026: आरबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट कैसे देखें?
छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, आरबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- अंक, प्रतिशत, पास/फेल की स्थिति और अन्य विवरण स्क्रीन देखें।
- मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
Rajasthan Board 10th Result 2026: मूल मार्कशीट स्कूल द्वारा मिलेगी
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 में छात्र का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, विषय के नाम, थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक, कुल अंक, पास/फेल की स्थिति और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल हैं।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर जैसे अन्य माध्यमों से भी चेक किया जा सकता है। यह मार्कशीट फिलहाल प्रोविजनल है, जिसे छात्र भविष्य में स्कूल से प्रमाणित कॉपी के रूप में प्राप्त कर सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट में अपने अंकों से असंतुष्ट छात्र पुनर्मूल्यांकन/पुनः जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए विस्तृत जानकारी आरबीएसई द्वारा अपलोड की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]UPMSP Marksheet: यूपी बोर्ड मार्कशीट में होंगे करीब 16 सिक्योरिटी फीचर, अंक व प्रमाण पत्र अब नॉन-टियरएबल
यह कागज न तो फटेगा और न ही पानी में घुलेगा, और इसे आसानी से नष्ट भी नहीं किया जा सकता। बोर्ड का दावा है कि इन दस्तावेजों में लगभग 16 सुरक्षा विशेषताएं शामिल की गई हैं, जिससे नकली मार्कशीट बनाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी