Trusted Source Image

UPMSP Marksheet: यूपी बोर्ड मार्कशीट में होंगे करीब 16 सिक्योरिटी फीचर, अंक व प्रमाण पत्र अब नॉन-टियरएबल

Santosh Kumar | March 13, 2026 | 10:07 AM IST | 1 min read

यूपीएमएसपी का यह बदलाव 2026 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में बैठने वाले 50 लाख से अधिक छात्रों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download Now
यूपी बोर्ड मार्कशीट में लगभग 16 सिक्योरिटी फीचर होंगे, जिससे नकली मार्कशीट बनाना बेहद मुश्किल हो जाएगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी बोर्ड मार्कशीट में लगभग 16 सिक्योरिटी फीचर होंगे, जिससे नकली मार्कशीट बनाना बेहद मुश्किल हो जाएगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए नई और बेहद सुरक्षित मार्कशीट जारी करेगा। ये मार्कशीट 2026 से जारी की जाएंगी और इन्हें एक खास, न फटने वाले कागज पर छापा जाएगा। यह कागज न तो फटेगा और न ही पानी में घुलेगा, और इसे आसानी से नष्ट भी नहीं किया जा सकता। बोर्ड का दावा है कि इन दस्तावेजों में लगभग 16 सुरक्षा विशेषताएं शामिल की गई हैं, जिससे नकली मार्कशीट बनाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, नई मार्कशीट ए4 साइज की होगी और यह वॉटरप्रूफ होने के साथ-साथ फटने-रोधी भी होगी। इसका कागज इतना मजबूत होगा कि इसे सामान्य तरीकों से फाड़ना या पानी से खराब करना नामुमकिन होगा।

मार्कशीट को लैमिनेट करवाने की आवश्यकता नहीं होगी, यह पहले से ही टिकाऊ और सुरक्षित होगी। इसकी कुछ विशेषताएं नंगी आंखों से देखी जा सकेंगी, जबकि अन्य को यूवी किरणों या विशेष लेंस की सहायता से सत्यापित किया जा सकेगा।

Also readRBSE Class 10th Result 2026: आरबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द, बोर्ड ने दी जानकारी, जानें डाउनलोड लिंक

मार्कशीट में शामिल खास सुरक्षा खूबियों में होलोग्राम सुरक्षा शामिल है। यूपीएमएसपी का यह बदलाव 2026 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में बैठने वाले 50 लाख से अधिक छात्रों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

पुरानी मार्कशीट में फटने, पानी से खराब होने या नकली होने जैसी समस्याएं आम थीं; लेकिन, नई मार्कशीट इन सभी कमियों को दूर कर देगी। यूपी बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की 2026 की थ्योरी परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चली।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications