RRB Group D Admit Card 2026: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड सभी क्षेत्रीय पोर्टल पर जारी, 3 अगस्त से एग्जाम

Santosh Kumar | July 31, 2026 | 11:45 AM IST | 2 mins read

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी-1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना होगा।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी-1 परीक्षा करीब 22,195 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर ग्रुप डी भर्ती 2026 (सीईएन 09/2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब 3 से 25 अगस्त तक होने वाले आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के लिए अपने संबंधित आरआरबी पोर्टल से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी-1 परीक्षा करीब 22,195 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, पोर्टल पर यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना होगा। आरआरबी ग्रुप डी हॉल टिकट में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर, शिफ्ट टाइमिंग अन्य निर्देश शामिल हैं।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा 90 मिनट की अवधि की होगी (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट, जिनके साथ एक लेखक होगा)। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे।

RRB Group D Admit Card 2026: ग्रुप डी परीक्षा संबंधी दिशानिर्देश

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम से 1 घंटा पहले सेंटर पर पहुंचना होगा। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना मना है। बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी-1 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी है।

परीक्षा के दिन निर्देशों का पालन करना जरूरी है। एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या पासपोर्ट जैसा कोई वैध फोटो पहचान-पत्र लाना जरूरी है। परीक्षा देश भर के केंद्रों पर कई शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

Also read RRB Group D Exam City Slip 2026: आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी, 3 अगस्त से एग्जाम

RRB Group D Admit Card 2026: ग्रुप डी एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 एडमिट कार्ड 2026 की जांच कर सकते हैं-

  • आरआरबी की सबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट या rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।
  • 'आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
  • आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • उम्मीदवार इसमें विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया में ट्रैक मेंटेनर, हेल्पर और असिस्टेंट पॉइंट्समैन जैसे पदों शामिल हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]