QS World University Rankings 2025: आईआईटी बॉम्बे और दिल्ली टॉप 150 यूनिवर्सिटी में शामिल, रैंकिग लिस्ट
Abhay Pratap Singh | June 5, 2024 | 10:17 AM IST | 2 mins read
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 लिस्ट में मद्रास विश्वविद्यालय का उल्लेख नहीं है। पिछले वर्ष की रैंकिंग में शीर्ष 500-600 विश्वविद्यालयों में मद्रास विश्वविद्यालय शामिल था।
नई दिल्ली: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे) को भारत में पहला स्थान और आईआईटी दिल्ली को दूसरा स्थान मिला है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे 149वें स्थान से 118वें स्थान पर पहुंच गया, जबकि क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में आईआईटी दिल्ली ने 150वां रैंक हासिल किया है।
सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने पहली बार अपनी शुरुआत की है। क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2025 में 46 भारतीय विश्वविद्यालयों को स्थान दिया गया है। आईआईटी मद्रास ने आईआईटी कानपुर को पीछे छोड़ते हुए इस वर्ष भारत में 5वां शीर्ष विश्वविद्यालय बन गया। वहीं, भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी मद्रास ने 200-300 स्लैब में अपना स्थान बरकरार रखा।
दुनिया के शीर्ष 300-400 विश्वविद्यालयों में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू), आईआईटी गुवाहाटी और आईआईटी रुड़की ने क्रमशः 328वां, 335वां और 344वां स्थान प्राप्त किया है। डीयू ने क्यूएस रैंकिंग 2024 में अपनी रैंक 400-500 स्लैब से सुधार कर 300-400 स्लैब में पहुंचा दी है।
आईआईटी-बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (आईआईटी-बीएचयू) की रैंकिंग में पिछले वर्ष की तुलना में सुधार हुआ है। विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग में आईआईटी इंदौर 454वें स्थान से फिसलकर, इस साल 477वें स्थान पर पहुंच गया है। हालाँकि, इस सूची में मद्रास विश्वविद्यालय का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।
Also read IIT Mumbai Placement 2024: आईआईटी मुंबई में इस वर्ष 36 प्रतिशत छात्रों का नहीं हुआ प्लेसमेंट
QS World University Rankings 2025: रैंकिंग लिस्ट
पिछले दो वर्षों में क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारतीय संस्थानों की रैंकिंग नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं:
| संस्थान |
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 |
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 |
|---|---|---|
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (आईआईटीबी) |
118 |
149 |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (आईआईटीडी) |
150 |
197 |
|
भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु |
211 |
225 |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर (आईआईटी-केजीपी) |
222 |
271 |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (आईआईटीएम) |
227 |
285 |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटीके) |
263 |
278 |
|
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) |
328 |
407 |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (आईआईटीआर) |
335 |
369 |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (आईआईटीजी) |
344 |
364 |
|
अन्ना विश्वविद्यालय |
383 |
427 |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर (आईआईटी इंदौर) |
477 |
454 |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, (बीएचयू) वाराणसी |
531 |
571 |
|
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) |
580 |
601-610 |
|
शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज |
587 |
771-780 |
|
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय |
631-640 |
711-720 |
|
सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) |
641-650 |
|
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद |
681-690 |
691-700 |
|
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय |
691-700 |
771-780 |
|
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली |
701-710 |
781-790 |
|
मुंबई विश्वविद्यालय |
711-720 |
751-760 |
|
जादवपुर विश्वविद्यालय |
721-730 |
741-750 |
|
कलकत्ता विश्वविद्यालय |
751-760 |
801-850 |
|
वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) |
791-800 |
851-900 |
|
पेट्रोलियम और ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय (यूपीईएस) |
801-850 |
901-950 |
|
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी |
801-850 |
951-1000 |
|
हैदराबाद विश्वविद्यालय |
801-850 |
801-850 |
|
थापर इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी |
851-900 |
951-1000 |
|
जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) |
851-900 |
951-1000 |
|
मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी (एमएएचई) |
901-950 |
951-1000 |
|
सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज (मानद विश्वविद्यालय) |
951-1000 |
|
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर |
951-1000 |
731-740 |
|
पंजाब विश्वविद्यालय |
1001-1200 |
1001-1200 |
|
एमिटी यूनिवर्सिटी |
1001-1200 |
1001-1200 |
|
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) |
1001-1200 |
1001-1200 |
|
ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी |
1001-1200 |
951-1000 |
|
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय |
1001-1200 |
1001-1200 |
|
एसआरएम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान |
1001-1200 |
1201-1400 |
|
अमृता विश्व विद्यापीठम |
1001-1200 |
1001-1200 |
|
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय |
1001-1200 |
1401+ |
|
शिक्षा 'ओ' अनुसंधान (मानित विश्वविद्यालय) |
1201-1400 |
1201-1400 |
|
उस्मानिया विश्वविद्यालय |
1201-1400 |
1201-1400 |
|
सत्यभामा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (मानित विश्वविद्यालय) |
1201-1400 |
1001-1200 |
|
चितकारा विश्वविद्यालय |
1201-1400 |
1201-1400 |
|
पांडिचेरी विश्वविद्यालय |
1201-1400 |
1201-1400 |
|
जामिया हमदर्द |
1201-1400 |
1201-1400 |
|
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद |
1401+ |
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई