Punjab Board 5th, 8th Result 2025: पंजाब बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट जल्द होगा जारी, पासिंग मार्क्स जानें
Saurabh Pandey | April 3, 2025 | 10:41 AM IST | 2 mins read
पीएसईबी परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि किसी छात्र के दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आते हैं तो उसे फेल माना जाएगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) जल्द ही कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे घोषित करने वाला है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.pseb.ac.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
पीएसईबी कक्षा 5वीं, 8वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्मतिथि दर्ज करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट 1 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच घोषित कर दिया जाएगा।
Punjab Board 5th 8th Result 2025: स्कोरकार्ड डिटेल
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- जन्म तिथि
- माता-पिता का नाम
- स्कूल का नाम और कोड
- विषयवार अंक
- कुल अंक
- योग्यता की स्थिति
- ग्रेड
- री-मार्क्स (यदि कोई हो)
Punjab Board 5th 8th Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले पीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर पंजाब बोर्ड कक्षा 5th, 8th रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और सेव कर लें।
Punjab Board 5th 8th Result 2025: पासिंग मार्क्स
पीएसईबी परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि किसी छात्र के दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आते हैं तो उसे फेल माना जाएगा।
Punjab Board 5th 8th Result 2025: परीक्षा तिथियां
पीएसईबी कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 7 मार्च, 2025 तक आयोजित की गईं, जबकि पीएसईबी कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 7 से 13 मार्च, 2025 तक आयोजित की गईं।
Also read Gujarat NMMS Result 2025: गुजरात एनएमएमएस एग्जाम रिजल्ट sebexam.org पर जारी; डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Punjab Board 5th 8th Result 2025: पिछले वर्ष का पास प्रतिशत
पिछले वर्ष पीएसईबी कक्षा 5वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.84% था। इनमें छात्रो का पास प्रतिशत 99.81%, छात्राओं का पास प्रतिशत 99.86% था। पीएसईबी कक्षा 5वीं की परीक्षा में कुल 3,06,438 छात्र उपस्थित हुए थे।
पीएसईबी कक्षा 8वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.31% था। इसमे छात्रों का पास प्रतिशत 97.84%, छात्राओं का पास प्रतिशत 98.83% था। पीएसईबी कक्षा 8वीं की परीक्षा में कुल 2,91,917 छात्र उपस्थित हुए थे, जिसमें से कुल 2,86,987 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे।
अगली खबर
]NIMCET 2025 Exam Date: निमसेट एग्जाम डेट, टाइम घोषित; एप्लिकेशन फॉर्म जल्द होगा जारी, जानें पात्रता
एनआईटी तिरुचिरापल्ली 8 जून को एक ही शिफ्ट में निमसेट 2025 आयोजित करेगा। इस संबंध में संस्थान द्वारा आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in पर उम्मीदवारों के साथ जानकारी साझा की गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी