PSEB 8th, 12th Result 2024: पंजाब बोर्ड 8वीं-12वीं रिजल्ट आज; परिणाम लिंक इस वेबसाइट पर रहेगा एक्टिव
Santosh Kumar | April 30, 2024 | 07:10 AM IST | 1 min read
पीएसईबी कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 13 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहीं पीएसईबी कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का आयोजन 7 से 27 मार्च तक किया गया था।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) आज यानी 30 अप्रैल को 8वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। स्कोरकार्ड जांचने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
New: Punjab 12th Compartment Result 2026 - Direct Link
Latest: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
आधिकारिक घोषणा के अनुसार, पीएसईबी आज दोपहर में कक्षा 12 इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित करेगा। हालांकि बोर्ड ने अभी समय की पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।
पंजाब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा फरवरी माह में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। पीएसईबी कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 13 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहीं पीएसईबी कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का आयोजन 7 मार्च से 27 मार्च तक किया गया था।
पीएसईबी कक्षा 12 परीक्षा 2024 पास करने के लिए छात्र को थ्योरी, प्रैक्टिकल और संयुक्त रूप से कम से कम 33 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता होगी। पिछले साल पीएसईबी 8वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.01% था जबकि 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.47 रहा था।
PSEB 8th, 12th Result 2024: ऐसे देख सकेंगे नतीजे
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके परिणाम जारी होने के बाद पंजाब बोर्ड 8वीं, 12वीं परिणाम 2024 की जांच कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- पंजाब बोर्ड 8वीं या 12वीं परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, जहां अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- स्क्रीन पर PSEB 8th, 12th Result 2024 स्कोरकार्ड दिखेगा।
- इसमें शामिल डिटेल्स को जांचें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
अगली खबर
]UGC NET June 2024: यूजीसी नेट एग्जाम ओएमआर आधारित; 16 जून नहीं इस तारीख को होगी परीक्षा, जानें डिटेल
यूजीसी नेट जून परीक्षा अब 18 जून को आयोजित की जाएगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को पत्र लिखकर प्रस्तावित तिथि को संशोधित करने की मांग की थी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल