Trusted Source Image

PSEB Class 10 Result 2024: पीएसईबी कक्षा 10वीं रिजल्ट लिंक pseb.ac.in पर सक्रिय, लड़कियों ने मारी बाजी

Abhay Pratap Singh | April 19, 2024 | 02:06 PM IST | 2 mins read

पंजाब बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.11% और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.47% दर्ज किया गया।

पीएसईबी 10वीं कक्षा का रिजल्ट pseb.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
पीएसईबी 10वीं कक्षा का रिजल्ट pseb.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: पंजाब बोर्ड ने आज यानी 19 अप्रैल 2024 को पीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2024 लिंक आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर सक्रिय कर दिया है। छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि की सहायता से पीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

इससे पहले कल यानी 18 अप्रैल को पीएसईबी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पंजाब बोर्ड कक्षा 10 परिणाम की घोषणा की थी। पीएसईबी कक्षा 10वीं परीक्षा में कुल 2,97,048 छात्रों में से 2,73,348 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इस वर्ष छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.24% दर्ज किया गया है।

पीएसईबी कक्षा 10 की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की मार्कशीट में छात्र अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, विषय, प्राप्त अंक, कुल अंक, श्रेणी और योग्यता स्थित देख सकते हैं।

Also readPSEB 10th Result 2024 (Out) Live : पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव, 97.24% पास, अदिति ने किया टॉप

इस बार पंजाब बोर्ड परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है। पीएसईबी कक्षा 10वीं एग्जाम में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.11% दर्ज किया गया है। वहीं, पंजाब बोर्ड मैट्रिक 2024 परीक्षा में 96.47% छात्र सफल हुए हैं। बता दें कि, इस वर्ष टॉप-3 में तीनों लड़कियों के नाम शामिल हैं।

जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल पीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2024 में निजी स्कूलों ने सरकारी स्कूलों और सहायता प्राप्त स्कूलों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। निजी स्कूलों में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.01%, सरकारी स्कूलों में 97.32% और सहायता प्राप्त स्कूलों में 93.71% दर्ज किया गया है।

PSEB 10th Result 2024: रिजल्ट जांचें

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके पीएसईबी 10वीं परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद PSEB 10th Result 2024 Link पर क्लिक करें।
  • छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल जैसी रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • Punjab Board 10th Result 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • छात्र इसे जांचें और प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications