PPSC Veterinary Officer Recruitment 2024: पंजाब में पशु चिकित्सा अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
Saurabh Pandey | March 1, 2024 | 05:06 PM IST | 1 min read
पंजाब पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2024 उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक और पात्र व्यक्ति आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : पंजाब लोक सेवा आयोग या पीपीएससी ने पंजाब सरकार के पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी ग्रुप-ए के 300 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 1 मार्च 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 मार्च, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास भारतीय पशु चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, और उम्मीदवारों को पंजाब पशु चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकृत होना चाहिए। अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों में से एक पंजाबी के साथ मैट्रिक परीक्षा या पंजाबी भाषा में कोई अन्य समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
आयुसीमा
पंजाब पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2024 उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
पीपीएससी वेटनरी ऑफिसर भर्ती 2024 सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। इसमें आवेदन शुल्क 500 रुपये + परीक्षा शुल्क 1000 रुपये होगा। केवल एससी, एसटी, बीसी पंजाब राज्य के उम्मीदवारों को 750 रुपये जमा करना होगा। इसमें आवेदन शुल्क 500 रुपये + परीक्षा शुल्क 250 रुपये है। केवल पंजाब राज्य के ईडब्ल्यूएस,पीडब्ल्यूडी, भूतपूर्व सैनिक (एलडीईएसएम) के वंशजों को केवल 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ppsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ओपन विज्ञापन टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन पत्र भरें।
- सभी आवश्यक विवरण अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- आवेदन फॉर्म जमा करें और प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]PSPCL JE Recruitment 2024: पंजाब बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती का आखिरी मौका, जल्दी करें आवेदन
PSPCL JE Recruitment 2024: पंजाब बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती का आखिरी मौका, जल्दी करें आवेदन pspcl-je-recruitment-2024-registration-ends-today-1-march-apply-now-at-pspcl-in
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार