PGIMER Nursing Officer Exam Date 2026: पीजीआईएमईआर नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा तिथि घोषित, एडमिट कार्ड डेट जानें

Saurabh Pandey | October 5, 2026 | 02:47 PM IST | 2 mins read

पीजीआईएमईआर नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है। परीक्षा के लिए एडमिट भी 14 अक्टूबर के आस-पास जारी होने की उम्मीद है।

संस्थान ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों द्वारा दी गई प्राथमिकताओं के आधार पर परीक्षा शहर आवंटित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। पीजीआईएमईआर द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप ‘B’) पदों के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) 21 अक्टूबर 2026 को सुबह की पाली में आयोजित किया जाएगा।

संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन जमा किया है, वे 6 अक्टूबर 2026 को रात 11:55 बजे तक पोर्टल पर लॉगिन करके अपने सबमिट किए गए आवेदन पत्र को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद एप्लीकेशन पोर्टल को निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

PGIMER Nursing Officer Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर परीक्षा शहर के आवंटन की जानकारी जल्द ही भेज दी जाएगी। वहीं, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, समय और अन्य दिशानिर्देशों से जुड़ी जानकारी के लिए एडमिट कार्ड 14 अक्टूबर या उसके आसपास संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

अभ्यर्थी वेबसाइट के "Students - Info for Candidates" सेक्शन में जाकर आवेदन के समय बनाए गए यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा केंद्र परिवर्तन का अनुरोध नहीं होगा स्वीकार

संस्थान ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों द्वारा दी गई प्राथमिकताओं के आधार पर परीक्षा शहर आवंटित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। हालांकि, सीटों की कमी या अन्य प्रशासनिक कारणों से उम्मीदवारों को दूसरे शहरों या राज्यों में भी परीक्षा केंद्र आवंटित किए जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में परीक्षा केंद्र बदलने का कोई भी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Also read CGSSB LSAT26 Admit Card: छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट, ड्रेस कोड जानें

PGIMER Nursing Officer Exam Date 2026: हेलपलाइन नंबर

किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए अभ्यर्थी दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच पीजीआईएमईआर के भर्ती प्रकोष्ठ से संपर्क कर सकते हैं या टेलीफोन नंबर 0172-2755578 / 2755579 पर कॉल कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]