NVS Recruitment 2024: एनवीएस ने जवाहर विद्यालयों में काउंसलर के पदों पर निकाली भर्ती, 44 हजार रुपये वेतन
Abhay Pratap Singh | June 7, 2024 | 04:42 PM IST | 2 mins read
जेएनवी काउंसलर भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर विद्यालयों में काउंसलर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
एनवीएस काउंसलर भर्ती 2024 के तहत आवेदन की आखिरी तिथि 15 जून तय की गई है। आवेदन करने वाले एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं, अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
जेएनवी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री (एमए/एमएससी) और गाइडेंस व काउंसलिंग में एक साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, एक साल का कार्य अनुभव भी हो। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2024 के तहत आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 28 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जून 2024 से की जाएगी। बता दें कि, नवोदय विद्यालय समिति ने काउंसलर के रिक्त पदों की संख्या अभी तक जारी नहीं की है।
एनवीएस काउंसलर पद पर उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। कैंडिडेट को क्वॉलिफाइंग एग्जाम में मिले अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत काउंसलर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
NVS Counselor Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?
एनवीएस काउंसलर भर्ती 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन फॉर्म उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर भर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://www.crschooms.in/ पर जाएं।
- नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करें और अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म भरे और शुल्क का भुगतान करें।
- भरे गए आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और पेज डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच