NTA SSC MNS 2024 Final Answer Key: एनटीए एसएससी मिलिट्री नर्सिंग सर्विस फाइनल आंसर की nta.ac.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | February 26, 2024 | 11:03 PM IST | 1 min read
एनटीए द्वारा संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर जल्द परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रोविजनल आंसर की 17 जनवरी को जारी की गई थी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशक (डीजीएएफएमएस) के तत्वावधान में शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) परीक्षा 2023-24 के चयन के लिए सैन्य नर्सिंग सेवा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in से फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
सैन्य नर्सिंग सेवा: शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) परीक्षा 2023-24 का आयोजन 14 जनवरी को 28,220 उम्मीदवारों के लिए देश भर के 90 शहरों में किया गया था। इसके लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी 17 जनवरी को जारी की गई थी। जिसके विरुद्ध प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान कर उम्मीदवारों को 19 जनवरी तक आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया था।
प्राप्त चुनौतियों के बाद अब अंतिम उत्तर कुंजी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा। एनटीए एसएससी मिलिट्री नर्सिंग सर्विस 2024 परीक्षा परिणाम जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। उम्मीदवारों नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
NTA SSC Military Nursing Service 2024 Final Answer Key: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'NTA SSC Military Nursing Service 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अभ्यर्थी इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’