SHRESHTA NETS 2026 Exam: एनटीए श्रेष्ठ नेट्स अधिसूचना जारी; आवेदन शुरू, लास्ट डेट 30 अक्टूबर, दिसंबर में एग्जा
Santosh Kumar | October 10, 2025 | 09:17 PM IST | 1 min read
एनटीए श्रेष्ठ नेट्स 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 1 से 2 नवंबर तक सक्रिय रहेगी। आवेदन के लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने श्रेष्ठ नेट्स 2026 परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। एनटीए श्रेष्ठ नेट्स परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित की जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/shreshta पर आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में मेधावी अनुसूचित जाति के छात्रों को उच्च-गुणवत्ता वाली आवासीय शिक्षा प्रदान करना है।
SHRESHTA NETS 2026: परीक्षा हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में
एनटीए श्रेष्ठ नेट्स 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 1 से 2 नवंबर तक सक्रिय रहेगी। आवेदन के लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं है। परीक्षा पैटर्न एमसीक्यू आधारित होगा और पेन और पेपर (ओएमआर शीट-आधारित) मोड में होगा।
परीक्षा 3 घंटे की होगी और हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित की जाएगी, जिसकी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। प्रवेश पत्र बाद में एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
NTA SHRESHTA NETS 2026: पात्रता मानदंड
परीक्षा के 4 से 6 सप्ताह के भीतर परिणाम घोषित किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित सभी विवरण जैसे परीक्षा योजना, अवधि, माध्यम, पाठ्यक्रम, पात्रता, सीट आरक्षण, परीक्षा शहर, उत्तीर्ण नियम और तिथियां आदि सूचना बुलेटिन में दिए गए हैं।
कक्षा 8 में पढ़ने वाले छात्र कक्षा 9 के लिए पात्र हैं, जबकि कक्षा 10 के छात्र कक्षा 11 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के माता-पिता की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट देखें।
अगली खबर
]BSEB Inter Exam 2027: बीएसईबी इंटर परीक्षा पंजीकरण डेट कक्षा 11 में पढ़ रहे छात्रों के लिए 24 अक्टूबर तक बढ़ी
स्कूल प्रमुख आधिकारिक वेबसाइट biharboardexam.com के माध्यम से बीएसईबी कक्षा 11 पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’