NTA NITTT Result 2026: एनआईटीटीटी जुलाई-अगस्त एग्जाम का रिजल्ट जारी, स्कोरकार्ड लिंक nittt.nta.ac.in पर एक्टिव
Santosh Kumar | October 6, 2026 | 08:37 AM IST | 1 min read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बैच-13 के उम्मीदवारों के लिए एनआईटीटीटी जुलाई-अगस्त 2026 परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया। यह परीक्षा 31 जुलाई और 1, 7, 8 अगस्त को (8 सेशन में) इंटरनेट-बेस्ड मोड में आयोजित की गई।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (एनआईटीटीटी) परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। एनआईटीटीटी की अप्रैल-मई 2026 परीक्षा 31 जुलाई से 8 अगस्त के बीच ऑनलाइन रिमोट-प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की गई। अब, एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे की घोषणा करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बैच-13 के उम्मीदवारों के लिए एनआईटीटीटी जुलाई-अगस्त 2026 परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया। यह परीक्षा 31 जुलाई और 1, 7, 8 अगस्त को (8 सेशन में) इंटरनेट-बेस्ड मोड में आयोजित की गई।
NTA NITTT Result 2026: परीक्षा में शामिल हुए 9,848 उम्मीदवार
कुल 10,201 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 9,848 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। एनटीए ने अब एनआईटीटीटी परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं और ये नतीजे आधिकारिक वेबसाइट nittt.nta.ac.in पर उपलब्ध हैं।
उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि एनटीए की जिम्मेदारी केवल परीक्षा आयोजित करने, प्रोसेसिंग करने और नतीजे घोषित करने तक ही सीमित है।
NTA NITTT Result 2026: एनआईटीटीटी रिजल्ट कैसे देखें?
एनआईटीटीटी 2026 रिजल्ट चेक व स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं-
- सबसे पहले, ऑफिशियल वेबसाइट nitlt.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, रिजल्ट संबंधी डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- एनआईटीटीटी रिजल्ट 2026 जांचें और प्रिंट निकालें।
मॉड्यूल पूरा होने का सर्टिफ़िकेट एनआईटीटीटी द्वारा बाद में जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अधिक जानकारी के लिए एनआईटीटीटी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच