Saurabh Pandey | October 5, 2026 | 11:43 AM IST | 2 mins read
आईआईएम इंदौर ने कैट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर दी है, जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपना आवेदन फॉर्म और शुल्क का भुगतान कर दिया है, वे अब इसमें बदलाव कर सकते हैं।

नई दिल्ली : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 के लिए जिन उम्मीदवारों ने अपने आवेदन फॉर्म जमा कर दिए हैं, उनके लिए एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। परीक्षा शुल्क का भुगतान करने वाले उम्मीदवार अपने जमा किए गए आवेदन फॉर्म के विवरण में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
आईआईएम कैट 2026 करेक्शन विंडो 6 अक्टूबर, 2026 को शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। यह सुविधा कैट की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर उपलब्ध है। आईआईएम इंदौर की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि करेक्शन की समय-सीमा खत्म होने के बाद इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
उम्मीदवारों को इस सीमित एडिट विंडो का इस्तेमाल करके अपनी एप्लीकेशन की जानकारी को ध्यान से चेक करना होगा और समय-सीमा खत्म होने से पहले तय फील्ड्स में यदि जरूरी हो तो सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवारों को फॉर्म जमा करने से पहले बदली हुई जानकारी को ध्यान से देखना चाहिए, क्योंकि सुधार विंडो के दौरान नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी निजी जानकारी में बदलाव नहीं किया जा सकता है।
पंजीकृत उम्मीदवार केवल निम्नलिखित तीन वर्गों में संशोधन कर सकते हैं-
Also read RRB JE Exam Date 2026: आरआरबी जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों के लिए सीबीटी-1 की संशोधित तिथि जारी
कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन आईआईएम इंदौर द्वारा 29 नवंबर को तीन शिफ्टों में किया जाएगा। यह परीक्षा लगभग 170 शहरों में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। उम्मीदवारों को हर सेक्शन में सवालों के जवाब देने के लिए 40 मिनट दिए जाएंगे और किसी सेक्शन में सवालों के जवाब देते समय उन्हें एक सेक्शन से दूसरे सेक्शन में जाने की अनुमति नहीं होगी।
उच्च न्यायालय ने इस संदर्भ में कहा कि शिक्षा मित्रों की कानूनी स्थिति कार्यरत अध्यापकों से अलग है और संविधान राज्य सरकार को किसी वैध कानूनी उद्देश्य पर आधारित भेद को समाप्त करने के लिए बाध्य नहीं करता।
Press Trust of India