CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 26 मई से 3 जून तक होने वाली परीक्षाओं के लिए cuet.nta.nic.in पर जारी
Santosh Kumar | May 23, 2025 | 02:49 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर आवेदन संख्या और पासवर्ड या सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 26 मई से 3 जून तक होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से अपने सीयूईटी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और अन्य जरूरी जानकारी दी गई है। सीयूईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया लेख में आगे दी गई है।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए के अनुसार, परीक्षा केंद्र का शहर और परीक्षा की तारीख 7 मई 2025 को पहले ही सूचना पर्ची के जरिए दे दी गई है। इस साल एनटीए सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 13.5 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। सीयूईटी यूजी परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जा रही है।
CUET UG 2025: अकाउंटेंसी विषय का परीक्षा पैटर्न संशोधित
एनटीए ने हाल ही में सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा के लिए अकाउंटेंसी विषय के एग्जाम पैटर्न को संशोधित किया है। छात्रों को अब अकाउंटेंसी के पेपर में यूनिट वी और वैकल्पिक यूनिट प्रश्नों के बीच चयन करने की अनुमति होगी।
एजेंसी ने बताया कि यह बदलाव खास तौर पर उन छात्रों के लिए है जो 22 मई के बाद परीक्षा देंगे। इसके अलावा एनटीए की ओर से 13 से 16 मई के बीच परीक्षा देने वाले छात्रों को अकाउंटेंसी का पेपर दोबारा देने का विकल्प भी दिया जाएगा।
जो अभ्यर्थी 13 से 16 मई 2025 के बीच अकाउंटेंसी परीक्षा दी है, वे दोबारा परीक्षा देने पर विचार कर सकते हैं। यदि वे दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं, तो 23 मई को दोपहर 1 बजे तक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर अपनी सहमति दर्ज कराएं।
Also read CUET UG 2025: एनटीए ने बदला अकाउंटेंसी पेपर का पैटर्न, पहले परीक्षा दे चुके छात्रों को दोबारा मौका
CUET UG Admit Card 2025: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड सभी शेष डेट्स के लिए डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसमें डिटेल्स चेक करें और डाउनलोड करें।
यदि किसी भी उम्मीदवार को सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने में समस्या आ रही है तो वे एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच