NIFT Counselling 2026 Registration: निफ्ट काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू, अंतिम तिथि 22 जून; आवश्यक दस्तावेज जानें
Abhay Pratap Singh | June 15, 2026 | 04:36 PM IST | 2 mins read
निफ्ट काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन विंडो लॉगिन करने के लिए एनआईएफटी रोल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) ने निफ्ट काउंसलिंग 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 में वैध रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल nift.admissions.nic.in के माध्यम से निफ्ट काउंसलिंग 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
निफ्ट काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 22 जून निर्धारित की गई है। कार्यक्रम और परिसर संबंधी प्राथमिकताओं को भरने की अंतिम तिथि 25 जून, 2026 की मध्यरात्रि तक है। निफ्ट 2026 काउंसलिंग का आयोजन स्नातक, स्नातकोत्तर और लेटरल एंट्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
NIFT Counselling 2026: पंजीकरण प्रक्रिया
निफ्ट काउंसलिंग पंजीकरण 2026 के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एनआईएफटी की वेबसाइट nift.admissions.nic.in पर जाएं।
- निफ्ट काउंसलिंग 2026 पंजीकरण और चयन लिंक पर क्लिक करें।
- एनआईएफटी रोल नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- पसंदीदा प्रोग्राम और निफ्ट कैंपस चुनें।
- फिर चुने गए विकल्पों को लॉक करें।
- सबमिशन प्रक्रिया पूरी करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड व प्रिंट करें।
उम्मीदवारों की योग्यता रैंक, आरक्षण श्रेणी, पात्रता मानदंड और काउंसलिंग के दौरान वेश किए गए पसंदीदा कार्यक्रम और परिसर विकल्पों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए सीटें आवंटित की जाएंगी। नोटिस में कहा गया कि, आवेदकों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि अपलोड किए गए दस्तावेज़ों में दी गई जानकारी उनके आवेदन पत्र में दी गई जानकारी से मेल खाती हो।
अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को निफ्ट प्रवेश पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
NIFT 2026 Counselling Documents: आवश्यक दस्तावेज
संस्थान ने स्पष्ट किया है कि सभी दस्तावेज पीडीएफ प्रारूप में अपलोड किए जाने चाहिए। निफ्ट काउंसलिंग 2026 के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- कक्षा 10 की मार्कशीट व प्रमाण पत्र
- कक्षा 12 की मार्कशीट व प्रमाण पत्र (यूजी प्रवेश के लिए)
- स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए योग्यता डिग्री प्रमाण पत्र
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- प्रवेश दिशा-निर्देशों में उल्लिखित संबंधित सहायक दस्तावेज
- एनआईएफटी द्वारा निर्धारित पहचान प्रमाण।
अगली खबर
]Noida Airport Recruitment 2026: नोएडा एयरपोर्ट भर्ती के लिए आवेदन तिथि 6 जुलाई तक बढ़ी, पात्रता और शुल्क जानें
नोएड एयरपोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदकों को परीक्षा शुल्क के रूप में एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के लिए 350 रुपये, कार्गो एग्जिक्यूटिव के लिए 300 रुपये और लोडर के लिए 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम