Trusted Source Image

Noida Airport Recruitment 2026: नोएडा एयरपोर्ट भर्ती के लिए आवेदन तिथि 6 जुलाई तक बढ़ी, पात्रता और शुल्क जानें

Abhay Pratap Singh | June 15, 2026 | 03:48 PM IST | 2 mins read

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2442 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें ग्राउंड स्टाफ के 1257 पद, कार्गो एक्जिक्यूटिव के 639 पद और लोडर के 546 पद शामिल हैं।

नोएडा एयरपोर्ट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल, 2026 से शुरू है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
नोएडा एयरपोर्ट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल, 2026 से शुरू है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सर्विसेज (NIAS) ने नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ी दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट niasjewar.co.in के माध्यम से 6 जुलाई तक नोएडा एयरपोर्ट भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित थी।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2442 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें ग्राउंड स्टाफ के 1257 पद, कार्गो एक्जिक्यूटिव के 639 पद और लोडर के 546 पद शामिल हैं।

नोएड एयरपोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदकों को परीक्षा शुल्क के रूप में एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के लिए 350 रुपये, कार्गो एग्जिक्यूटिव के लिए 300 रुपये और लोडर के लिए 250 रुपये का भुगतान करना होगा। नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू है।

Noida International Airport Recruitment 2026 Apply Online: आवेदन कैसे करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट www.niasjewar.com पर जाएं।
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से पंजीकरण करें।
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाकर पोर्टल में लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
  • सबमिट करें और नोएड एयरपोर्ट आवेदन का प्रिंट निकाल लें।

Also readRPSC APO Recruitment 2026: आरपीएससी एपीओ भर्ती के लिए 371 पदों पर आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 7 जुलाई

Noida Airport Recruitment 2026 Last Date: पात्रता और वेतन

नीचे सारणी में नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के लिए पात्रता मानदंड और वेतन की जांच कर सकते हैं:

पद का नामशैक्षणिक योग्यताआयु सीमा
(1 अप्रैल, 2026 तक)
वेतन

एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ

12वीं पास या उससे अधिक (मान्यता प्राप्त बोर्ड से)

18 से 30 वर्ष

₹25,000 से ₹35,000

कार्गो एग्जिक्यूटिव

12वीं पास या उससे अधिक (मान्यता प्राप्त बोर्ड से)

18 से 30 वर्ष

₹25,000 से ₹35,000

लोडर (केवल पुरुष)

10वीं पास (मान्यता प्राप्त बोर्ड से)

20 से 40 वर्ष

₹15,000 से ₹25,000

Noida Airport Recruitment 2026 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

नोएडा एयरपोर्ट भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। लिखित परीक्षा पैटर्न यहां जांच सकते हैं:

विषयप्रश्नों की संख्यासमयअंक

सामान्य जागरूकता (General Awareness)

25

90 मिनट

कुल 100 अंक (प्रत्येक विषय के लिए 25 अंक)

अभिक्षमता एवं तर्कशक्ति (Aptitude & Reasoning)

25

अंग्रेजी ज्ञान (English Knowledge)

25

विमानन ज्ञान (Aviation Knowledge)

25

कुल

100

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications