Trusted Source Image

UGC NET Admit Card 2026: यूजीसी नेट जून एडमिट कार्ड ugcnet.nta.nic.in पर जल्द आने की उम्मीद, परीक्षा 22 जून से

Abhay Pratap Singh | June 15, 2026 | 02:26 PM IST | 2 mins read

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 87 विषयों के लिए दो पालियों में कराई जाएगी।

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जून 2026 सत्र के लिए यूजीसी नेट जून की परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। एनटीए की आधिकारिक घोषणा के बाद आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in पर जाकर यूजीसी नेट जून 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 87 विषयों के लिए दो पालियों में कराई जाएगी। प्रथम शिफ्ट का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय शिफ्ट का समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित है।

उम्मीदवारों को यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड जैसे विवरण की आवश्यकता होगी। यूजीसी नेट हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और आवंटित परीक्षा केंद्र का पूरा पता जैसी आवश्यक जानकारी शामिल होगी।

Also readIMU CET 2026 Result: आईएमयू सीईटी रिजल्ट imu.cbexams.com पर जारी, डाउनलोड करें

परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को अपने यूजीसी नेट जून 2026 प्रवेश पत्र के साथ स्व-घोषणा पत्र, बॉलपॉइंट पेन, पासपोर्ट साइज की फोटो, एक मूल फोटो पहचान पत्र, हैंड सैनिटाइजर और पारदर्शी पानी की बोतल लाने की अनुमति है। इससे पहले, एनटीए ने यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जारी कर दी है, जिसमें कैंडिडेट आवंटित परीक्षा शहर जांच सकते हैं।

परीक्षा पैटर्न के अनुसार, यूजीसी नेट परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे। प्रश्न पत्र दो भागों में बांटा गया है, भाग-1 में 50 प्रश्न और भाग-2 में 100 प्रश्न होंगे। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 2 अंक दिए जाएंगे, जबकि नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। अधिक जानकारी के लिए nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

UGC NET June 2026 Admit Card: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूजीसी नेट जून 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एनटीए यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, यूजीसी नेट जून 2026 - एडमिट कार्ड लिकं पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करें और यूजीसी नेट जून हॉल टिकट जांचें व प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications