Trusted Source Image

IMU CET 2026 Result: आईएमयू सीईटी रिजल्ट imu.cbexams.com पर जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | June 15, 2026 | 10:38 AM IST | 1 min read

आईएमयू सीईटी रैंक कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आईएमयू सीईटी 2026 परीक्षा 24 मई को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आईएमयू सीईटी 2026 परीक्षा 24 मई को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी (IMU) ने आईएमयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2026 परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन माध्यम में घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट imu.cbexams.com के माध्यम से आईएमयू सीईटी 2026 रिजल्ट जांच सकते हैं।

आईएमयू सीईटी रैंक कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। रैंक कार्ड में उम्मीदवार का नाम, श्रेणी, लिंग, आईएमयू सीईटी आवेदन संख्या, आईएमयू सीईटी में प्राप्त रैंक और प्राप्त अंक सहित अन्य विवरण शामिल हैं।

विश्वविद्यालय ने अभी तक समुद्री इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आईएमयू सीईटी 2026 काउंसलिंग कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईएमयू सीईटी काउंसलिंग 2026 शेड्यूल जल्द ही इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए घोषित किए जाने की उम्मीद है।

Also readPariksha Karmayogi: एनटीए ने लॉन्च किया 'परीक्षा कर्मयोगी' प्रोग्राम, इनविजिलेटर्स को मिलेगी खास ट्रेनिंग

आईएमयू सीईटी 2026 में सफल कैंडिडेट ही काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र होंगे। बीटेक और एमटेक मरीन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में छात्रों को आईएमयू सीईटी काउंसलिंग 2026 के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।

आईएमयू सीईटी 2026 परीक्षा 24 मई को देश भर के निजी और सरकारी कॉलेजों में विभिन्न स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) समुद्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए आईएमयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

IMU CET Rank Card 2026 Download Link: डाउनलोड प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईएमयू सीईटी 2026 रैंककार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट imu.cbexams.com पर जाएं।
  • आईएमयू एडमिशन 2026 - रैंक सर्टिफिकेट लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • आईएमयू सीईटी स्कोरकार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications