Trusted Source Image

CBI Apprentice Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, आवेदन शुल्क

Saurabh Pandey | June 15, 2026 | 09:44 AM IST | 3 mins read

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 4,500 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसके लिए स्नातक पास उम्मीदवार 22 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत चयन ऑनलाइन परीक्षा और स्थानीय भाषा टेस्ट के आधार पर होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस भर्ती के तहत चयन ऑनलाइन परीक्षा और स्थानीय भाषा टेस्ट के आधार पर होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपरेंटिस भर्ती के 4500 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 22 जून 2026 है।

सीबीआई अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 31 मई 1998 से पहले और 31 मई 2006 के बाद नहीं होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)। आयु की गणना के लिए कट-ऑफ तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी।

CBI Apprentice Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। केवल वही उम्मीदवार इसके लिए पात्र हैं, जिन्होंने 1 जनवरी 2022 को या उसके बाद अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों का भारत सरकार के NATS पोर्टल (https://nats.education.gov.in) पर पंजीकृत होना आवश्यक है।

CBI Apprentice Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन/परीक्षा शुल्क
इंटीमेशन शुल्क
कुल शुल्क
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (पुरुष)
600 रुपये
200 रुपये
800 रुपये + 18% जीएसटी = 944 रुपये
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (महिला)
400 रुपये
200 रुपये
600 रुपये + 18% जीएसटी = 708 रुपये
एससी/एसटी (पुरुष/महिला)
शून्य (Nil)
200 रुपये
200 रुपये + 18% जीएसटी = 236 रुपये
दिव्यांग (PWBD - किसी भी श्रेणी के)
शून्य (Nil)
200 रुपये
200 रुपये + 18% जीएसटी = 236 रुपये
ट्रांसजेंडर (किसी भी श्रेणी के)
शून्य (Nil)
200 रुपये
200 रुपये + 18% जीएसटी = 236 रुपये

Also read UPSC IES, ISS Admit Card 2026: यूपीएससी आईईएस, आईएसएस एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट, गाइडलाइंस जानें

CBI Apprentice Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाएं।
  2. अब 'करियर्स' सेक्शन पर जाएं।
  3. इसके बाद 'अप्रेंटिस की नियुक्ति' (Engagement of Apprentices) वाला नोटिफिकेशन ढूंढें।
  4. अब एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  5. आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें, ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म जमा करें।

CBI Apprentice Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया और परीक्षा का पैटर्न

चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से दो चरणों पर आधारित होगी- ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा।

  1. परीक्षा का माध्यम और पैटर्न - ऑनलाइन परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसके लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।
  2. विषय - परीक्षा में पांच खंड होंगे - (1) जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस (20 प्रश्न), (2) क्वांटिटेटिव एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड (20 प्रश्न), (3) कंप्यूटर नॉलेज (20 प्रश्न), (4) जनरल इंग्लिश (20 प्रश्न), और (5) सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया प्रोडक्ट्स एंड सर्विसेज (20 प्रश्न)। पहले तीन खंड हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।
  3. नेगेटिव मार्किंग - इस परीक्षा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि गलत उत्तरों के लिए कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
  4. स्थानीय भाषा परीक्षा - ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, उम्मीदवारों को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा (पढ़ना, लिखना और बोलना) का ज्ञान साबित करना होगा। हालांकि, जिन छात्रों ने अपनी 10वीं या 12वीं कक्षा में स्थानीय भाषा की पढ़ाई की है, उन्हें इस परीक्षा से छूट मिलेगी।

CBI Apprentice Recruitment 2026: ट्रेनिंग अवधि और स्टाइपेंड

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने (1 वर्ष) की अवधि के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पर रखा जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षुओं को प्रति माह 15,000 रुपये का नियत वजीफा (Stipend) दिया जाएगा। इसके अलावा वे बैंक के अन्य किसी भी भत्ते या लाभ के हकदार नहीं होंगे। यह स्पष्ट किया गया है कि ट्रेनिंग पूरा होने के बाद उम्मीदवार बैंक में नियमित रोजगार का दावा नहीं कर सकते।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications