Abhay Pratap Singh | June 14, 2026 | 01:56 PM IST | 2 mins read
एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में कौशल परीक्षण, बैंड प्रदर्शन परीक्षण, साक्षात्कार, भौतिक मापन परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन चरण को शामिल किया गया है।

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार मध्य प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट mppolice.gov.in पर जाकर एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में कौशल परीक्षण, बैंड प्रदर्शन परीक्षण, साक्षात्कार, भौतिक मापन परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन चरण को शामिल किया गया है। इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए 10 सितंबर, 2026 तक उपलब्ध रहेंगे।
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल बैंड 2026 की कौशल परीक्षा 10 सितंबर तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। कौशल परीक्षण केवल योग्यता पर आधारित है। परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर नेम और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
बैंड परफॉर्मेंस टेस्ट 75 अंक और साक्षात्कार 25 अंक के लिए आयोजित किया जाएगा। बैंड परफॉर्मेंस टेस्ट में सफल होने के लिए सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 37.5 अंक और एससी/ एसटी को 30 अंक लाने होंगे। इसमें न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों ही अगले चरण में शामिल होंगे।
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती अभियान के तहत कुल 679 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें सामान्य कैटेगरी के 184 पद, ओबीसी के 183, ईडब्ल्यूएस के 68, एससी के 108 और एसटी के 136 पद शामिल हैं। चयनित होने पर उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,500-62,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: