Trusted Source Image

UP Police Constable Exam: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Press Trust of India | June 12, 2026 | 02:20 PM IST | 1 min read

तलाशी में पुलिस ने 21 प्रवेश पत्र की फोटोकॉपी, 2 मोबाइल फोन, 3 चेक, 3 आधार कार्ड, 4 मार्कशीट की प्रतियां और व्हाट्सऐप चैट के 13 प्रिंटआउट बरामद किए।

आरोपियों की पहचान बिहार के सीवान जिले के राज कुमार मांझी और उसके सहयोगी छोटे लाल यादव के रूप में हुई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरोपियों की पहचान बिहार के सीवान जिले के राज कुमार मांझी और उसके सहयोगी छोटे लाल यादव के रूप में हुई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

जौनपुर: उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में चयन कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के दो सदस्यों को जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सीवान जिले के राज कुमार मांझी और उसके सहयोगी छोटे लाल यादव के रूप में हुई है।

पुलिस उपाधीक्षक (एसटीएफ प्रयागराज इकाई) शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक गिरोह अभ्यर्थियों से संपर्क कर परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर मोटी रकम की मांग कर रहा है।

आरोपियों के पास मिले अभ्यर्थियों के दस्तावेज

एसटीएफ ने आरोपियों को बड़ागांव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पुलिस ने 21 प्रवेश पत्र की फोटोकॉपी, 2 मोबाइल फोन, 3 चेक, 3 आधार कार्ड, 4 मार्कशीट की प्रतियां और व्हाट्सऐप चैट के 13 प्रिंटआउट बरामद किए।

आरोपी राज कुमार मांझी ने स्वीकार किया कि वह कई परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा देकर उनसे पैसे वसूलता था। गिरोह के अन्य सदस्य अभ्यर्थियों से उनके दस्तावेज एकत्र करते थे और सौदे की व्यवस्था करते थे।

Also readUP Police SI Admit Card 2026: यूपी पुलिस एसआई डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी

UP Police Constable Exam 2026: कुल उपस्थिति 75.94 प्रतिशत रही

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि आरोपी को वर्ष 2022 में इसी प्रकार के धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। एसटीएफ ने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को राज्य के 75 जिलों के 1,183 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल उपस्थिति 75.94 प्रतिशत रही।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications