Trusted Source Image

JMI School Admission 2026: जामिया स्कूल में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए स्पॉट पंजीकरण 16 जून से होंगे शुरू

Abhay Pratap Singh | June 14, 2026 | 12:47 PM IST | 1 min read

जेएमआई स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए पहले ही अप्लाई करने और एंट्रेंस टेस्ट में शामिल हुए छात्र स्पॉट रजिस्ट्रेशन के तहत ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

जेएमआई स्कूल एडमिशन 2026 के परिणाम 16 जून को जारी किए जाएंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेएमआई स्कूल एडमिशन 2026 के परिणाम 16 जून को जारी किए जाएंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए स्पॉट पंजीकरण की घोषणा की है। जेएमआई स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्र 16 जून से स्पॉट राउंड एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

छात्रों के अभिभावकों को स्कूल प्रवेश पंजीकरण के लिए जेएमआई के गेट नंबर 13 स्थित डीन छात्र कल्याण कार्यालय में जाना होगा। स्पॉट रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्रों को मौके पर अपना एडमिशन फॉर्म और एडमिट कार्ड साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।

जेएमआई 2026 स्कूल प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, ऑफलाइन पंजीकरण सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। प्रवेश संबंधी सभी औपचारिकताएं 17 से 18 जून के बीच पूरी करनी होंगी। जामिया मिल्लिया इस्लामिया अपने स्कूलों में पंजीकृत छात्रों को उनकी योग्यता के आधार पर प्रवेश प्रदान करेगा।

Also readMP Board 12th Second Exam Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं की द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट जारी, डाउनलोड प्रक्रिया

जेएमआई स्कूल एडमिशन 2026 के परिणाम 16 जून को जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र और उनके अभिभावक जेएमआई एडमिशन ऑफिशियल पोर्टल admission.jmi.ac.in पर प्रवेश संबंधी अपडेट देख सकेंगे। जेएमआई स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए पहले ही अप्लाई करने और एंट्रेंस टेस्ट में शामिल छात्र पात्र हैं।

इस वर्ष संस्थान ने घोषणा की है कि 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए भारतीय छात्रों के लिए किसी भी कक्षा या स्कूल में शुल्क में कोई वृद्धि नहीं होगी। छात्र और अभिभावक विस्तृत स्कूल-वार और कक्षा-वार शुल्क संरचना देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस जांच सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, एडमिशन सिर्फ स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर ही दिया जाएगा। जो उम्मीदवार तय समय-सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाते हैं, उन पर एडमिशन के लिए आगे विचार नहीं किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications