Saurabh Pandey | June 12, 2026 | 03:45 PM IST | 2 mins read
एमपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं की दूसरी (सप्लीमेंट्री/इंप्रूवमेंट) परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे, जबकि इसकी हार्ड कॉपी संबंधित स्कूलों से मिलेगी।

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की दूसरी (सप्लीमेंट्री/इंप्रूवमेंट) परीक्षा का रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित कर दिया है। बोर्ड ने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और रिजल्ट पोर्टल result.mponline.gov.in पर लाइव कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड 12वीं की द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और एग्जाम टाइप (परीक्षा का प्रकार) दर्ज करना होगा।
एमपी बोर्ड 12वीं की द्वितीय परीक्षा के नतीजे घोषित हो चुके हैं, अब छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
mpbse.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
result.mponline.gov.in
एमपी बोर्ड 12वीं की दूसरी परीक्षा में शामिल विद्यार्थी इंटरनेट से डाउनलोड की गई मार्कशीट का उपयोग आगे की एडमिशन प्रक्रियाओं के लिए कर सकते हैं। हालांकि, बोर्ड द्वारा जारी की जाने वाली ओरिजिनल और संशोधित मार्कशीट की हार्ड कॉपी छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों से ही प्राप्त होगी।
छात्रों की ऑनलाइन मार्कशीट में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे-
जो छात्र अपनी दूसरी परीक्षा के अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी (जांच) कराने का अवसर भी मिलेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के भीतर री-चेकिंग या स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।
Also read NMMSS Bihar Result 2026: एनएमएमएसएस बिहार रिजल्ट, कटऑफ अंक scert.bihar.gov.in पर जारी
एमपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं की इस दूसरी परीक्षा का आयोजन 7 मई से 25 मई, 2026 के बीच किया था। यह परीक्षाएं निर्धारित केंद्रों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में उन छात्रों को बैठने का मौका दिया गया था जो मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित थे, असफल रहे थे या अपने अंकों में सुधार चाहते थे।