Saurabh Pandey | June 10, 2026 | 09:01 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें 910 पदों के लिए 3,155 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की लिखित पुर्नपरीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा कुल 33 विषयों के 910 पदों के सापेक्ष 3,155 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर देख सकते हैं।
यह परिणाम कुल 33 विषयों जैसे- हिन्दी, प्राचीन इतिहास, राजनीतिशास्त्र, भूगोल, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, मिलिट्री साइंस डिफेंस स्टडीज आदि के लिए जारी किया गया है।
आयोग द्वारा यह लिखित पुर्नपरीक्षा 18 एवं 19 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 39,192 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। परीक्षा का परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है ।
सफल अभ्यर्थियों का विषयवार और श्रेणीवार साक्षात्कार कार्यक्रम तथा आवश्यक दिशा-निर्देश मध्य जुलाई तक आयोग की वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। आयोग में वर्तमान में चल रहे प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के साक्षात्कार, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के परीक्षा परिणाम की तैयारी और आगामी यूपीटीईटी (UPTET) परीक्षा की व्यस्तता के कारण साक्षात्कार कार्यक्रम जुलाई के मध्य में जारी होगा।
इंटरव्यू से जुड़ी जानकारी अभ्यर्थियों को उनके आवेदन-पत्र में दर्ज ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एसएमएस (SMS) के माध्यम से भेजी जाएगी। सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की तिथि से 21 दिन पूर्व अपने सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इसे पूरा करने के बाद ही वे अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करके विषय-वार फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। अब इस फाइनल आंसर की को ही अंतिम माना जाएगा और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
Santosh Kumar