Santosh Kumar | June 10, 2026 | 06:30 PM IST | 1 min read
आरएसएसबी ने सोशल स्टडीज, हिंदी और अंग्रेजी विषयों की फाइनल आंसर-की जारी की है। बोर्ड ने 4 जून को इन विषयों के परिणाम जारी किए।

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने आज रीट मुख्य परीक्षा 2026 (अपर प्राइमरी स्कूल टीचर, लेवल-2) की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विषय-वार फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। अब इस फाइनल आंसर की को ही अंतिम माना जाएगा और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
यह खबर लिखे जाने तक, आरएसएसबी ने सोशल स्टडीज, हिंदी और अंग्रेज़ी विषयों की फाइनल आंसर-की जारी की है। 27 मई को शुरू हुई रिजल्ट घोषित करने की प्रक्रिया के तहत, बोर्ड ने 4 जून को इन विषयों के परिणाम जारी किए।
रीट मेन्स अपर प्राइमरी परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी अपडेट है। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद मिली आपत्तियों की समीक्षा करके बोर्ड ने फाइनल आंसर की तैयार की गई है।
Also readRSSB REET Mains Result 2025-26: आरएसएसबी अपर प्राइमरी स्कूल टीचर रिजल्ट व कटऑफ जारी
राजस्थान में प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर के कुल 7,759 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड ने मेरिट के आधार पर लिस्ट, एनटीएसपी/टीएसपी कैटेगरी के लिए अलग-अलग लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स जारी किए हैं।
डीवी के लिए ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरने का पोर्टल 11 से 25 जून तक एक्टिव रहेगा। यदि यह पाया जाता है कि किसी उम्मीदवार ने आवेदन के दौरान गलत जानकारी दी है, तो उसे भर्ती प्रक्रिया से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।