Santosh Kumar | June 10, 2026 | 04:44 PM IST | 1 min read
कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करके अपने यूजीसी नेट जून 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप की जानकारी देख सकते हैं।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए 'एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर लॉग इन करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र वाले शहर के बारे में पहले से जानकारी देती है, जिससे वे अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
एनटीए देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर 22 जून से 30 जून तक यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा आयोजित करेगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करके अपने एग्जाम सिटी की जानकारी देख सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूजीसी नेट 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
यह स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए जारी की जाती है, इसे एडमिट कार्ड नहीं माना जाएगा। यूजीसी नेट जून 2026 का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। इस संबंध में एनटीए अधिसूचना जारी करेगी।
अगर किसी उम्मीदवार को सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने में कोई परेशानी होती है, तो वह एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकता है।