Trusted Source Image

RSSB REET Mains Result 2025-26: आरएसएसबी अपर प्राइमरी स्कूल टीचर रिजल्ट व कटऑफ rssb.rajasthan.gov.in पर जारी

Santosh Kumar | June 5, 2026 | 10:41 AM IST | 1 min read

आरएसएसबी ने मेरिट के आधार पर लिस्ट, एनटीएसपी/टीएसपी कैटेगरी के लिए अलग-अलग लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स जारी किए हैं।

आरएसएसबी अपर प्राइमरी स्कूल टीचर रिजल्ट व कटऑफ शेष विषयों के लिए जारी किया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरएसएसबी अपर प्राइमरी स्कूल टीचर रिजल्ट व कटऑफ शेष विषयों के लिए जारी किया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने रीट मुख्य परीक्षा 2025-26 का परिणाम और कट-ऑफ जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपर प्राइमरी स्कूल टीचर (लेवल-2) मेरिट लिस्ट और कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आरएसएसबी अपर प्राइमरी स्कूल टीचर रिजल्ट व कटऑफ शेष विषयों के लिए जारी किया गया है।

27 मई को शुरू हुई रिजल्ट घोषित करने की प्रक्रिया के तहत, 4 जून को हिंदी, अंग्रेजी और सोशल स्टडीज जैसे विषयों के लिए अतिरिक्त मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स जारी किए गए। रिजल्ट पीडीएफ पोर्टल पर उपलब्ध है।

राजस्थान में प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर के कुल 7,759 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड ने मेरिट के आधार पर लिस्ट, एनटीएसपी/टीएसपी कैटेगरी के लिए अलग-अलग लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स जारी किए हैं।

RSSB REET Mains Result 2025-26: ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म डेट

चुने गए उम्मीदवारों को अब डीवी की तैयारी करनी होगी। आरएसएसबी ने हजारों उम्मीदवारों को इसलिए अयोग्य घोषित कर दिया है क्योंकि उन्होंने 10 प्रतिशत से अधिक सवालों के लिए कोई विकल्प नहीं चुना या कोई बबल नहीं भरा।

डीवी के लिए ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरने का पोर्टल 11 से 25 जून तक एक्टिव रहेगा। यदि यह पाया जाता है कि किसी उम्मीदवार ने आवेदन के दौरान गलत जानकारी दी है, तो उसे भर्ती प्रक्रिया से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

Also readREET Mains Result 2026: रीट मेंस रिजल्ट rssb.rajathan.gov.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

RSSB Result 2026: रीट मेंस लेवल 1 रिजल्ट 11 जून को

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मेडिकल जांच और उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) से गुजरना होगा। आरएसएसबी ने रीट मेन्स रिजल्ट पीडीएफ में परीक्षा के प्रश्न-पत्र से हटाए गए सवालों की जानकारी भी दी है।

अलग-अलग विषयों के लिए रीट मेन्स 2026 परीक्षा 17 से 21 जनवरी के बीच आयोजित की गई। आरएसएसबी के चेयरमैन आलोक राज ने साफ किया है कि लेवल-1 (प्राइमरी) का रिजल्ट 11 जून को घोषित किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications