Trusted Source Image

UP Police Constable Admit Card 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जारी, 8 जून से एग्जाम

Santosh Kumar | June 5, 2026 | 10:16 AM IST | 1 min read

यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगइन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपी पुलिस एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, शिफ्ट के समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों से संबंधित विवरण दिए गए हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी पुलिस एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, शिफ्ट के समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों से संबंधित विवरण दिए गए हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार 8 जून की परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत 32,679 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यूपी पुलिस एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, शिफ्ट के समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों से संबंधित विवरण दिए गए हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2026 परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जाएगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगइन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यह अनिवार्य है कि वे रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

UP Police Admit Card 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • “यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की सहायता से लॉगइन करें।
  • स्क्रीन पर यूपी पुलिस कांस्टेबल हॉल टिकट 2026 प्रदर्शित होगा।
  • उम्मीदवार इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

Also readDelhi Police Head Constable Result 2026: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, कटऑफ अंक जांचें

UP Police Constable Admit Card 2026: यूपी पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025-26 के तहत, कुल 32,679 रिक्तियों को भरा जाना है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास करेंगे, उन्हें इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन से गुजरना होगा।

यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में स्थित 1,180 परीक्षा केंद्रों पर होगी। यह परीक्षा ओएमआर-आधारित ऑफलाइन माध्यम में होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications