Trusted Source Image

Delhi Police Head Constable Result 2026: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, कटऑफ अंक जांचें

Abhay Pratap Singh | May 29, 2026 | 07:48 PM IST | 2 mins read

एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2025 परीक्षा का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2025 परीक्षा सीबीई मोड में जनवरी 2026 में आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2025 परीक्षा सीबीई मोड में जनवरी 2026 में आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। 15 से 22 जनवरी, 2026 तक आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।

एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 2025 परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम सहित अन्य विवरण शामिल हैं। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी शारीरिक सहनशक्ति और माप परीक्षण (पीई और एमटी)/ दस्तावेज सत्यापन (डीवी)/ ट्रेड टेस्ट में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं।

नोटिस में कहा गया कि, दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2025 परीक्षा में 1 उम्मीदवार का परिणाम कदाचार के संदेह के कारण रोक दिया गया है। इसके अलावा, सीबीई में कदाचार करते पाए जाने के कारण 60 परीक्षार्थियों के परिणाम रोक दिए गए हैं तथा 8 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी विभिन्न कारणों से रद्द कर दी गई है।

SSC Delhi Police Head Constable Result 2026 PDF: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2025 परीक्षा का परिणाम जांच सकते हैं:

  • एसएससी की वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, “परिणाम” टैब पर विजिट करें।
  • “दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 2025 - परिणाम” लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ ओपन होगी, जिसमें सफल उम्मीदवारों के नाम व रोल नंबर शामिल हैं।
  • Ctrl+F की मदद से अपना नाम या रोल नंबर दर्ज करके खोजें।
  • जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर/नाम पीडीएफ में है, वे अगले चरण के लिए पात्र हैं।

Also readSSC GD Constable Exam 2026: तकनीकी कारणों से रद्द परीक्षा अब 31 मई को, प्रभावित उम्मीदवारों के हॉल टिकट जारी
एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षाव 2025 के माध्यम से कुल 552 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति असिस्टेंट वायरेस ऑपरेटर (AWO) और टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के पदों पर की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एसएससी पोर्टल पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं:

Delhi Police Head Constable AWO TOP Result 2026: उपलब्ध कैंडिडेट और कटऑफ अंक

नीचे सारणी में चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए उपलब्ध कैंडिडेट और कटऑफ अंक जांच सकते हैं:

कैटेगरीमहिला ओपन कैटेगरीपुरुष ओपन कैटेगरीपुरुष ईएसएम कैटेगरीमहिला विभागीय कैटेगरीपुरुष विभागीय कैटेगरी
कटऑफकैंडिडेटकटऑफकैंडिडेटकटऑफकैंडिडेटकटऑफकैंडिडेटकटऑफकैंडिडेट
ईडब्ल्यूएस70.3583731778.50865
58728.80536
2946.08406
2639.72452
44
एससी57.7039738470.95898
56421.141494335.010064424.41848
85
एसटी51.1162923067.24154
29320.08718
833.25453
1220.23595
33
ओबीसी67.39898
75677.42887
136441.0022716050.69521
8642.44947
173
यूआर70.5755834679.21073
56845.07721
26156.756804554.60820
85
कुल-2033-3376-501-213-420
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications