Trusted Source Image

DTE MP BE-BTech Counselling 2026: डीटीई एमपी बीई-बीटेक काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 2 जून से करें पंजीकरण

Abhay Pratap Singh | May 29, 2026 | 06:51 PM IST | 3 mins read

डीटीई एमपी बीई-बीटेक काउंसलिंग 2026 राज्य के स्वशासी, अनुदान प्राप्त अशासकीय, स्वशासी एवं स्ववित्तीय (विश्‍वविद्यालयीन) एवं निजी संस्थान में बीटेक/बीई प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

एमपी बीटेक 2026 काउंसलिंग जेईई मेन स्कोर और कक्षा 12वीं की मेरिट के आधार पर आयोजित की जाती है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमपी बीटेक 2026 काउंसलिंग जेईई मेन स्कोर और कक्षा 12वीं की मेरिट के आधार पर आयोजित की जाती है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: संचालनालय तकनीकी शिक्षा, मध्यप्रदेश (DTE MP) ने जेईई मेन (JEE Main) 2026 स्कोर के आधार पर बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी/ इंजीनियरिंग (BTech/ BE) पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार राउंड 1 काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर जाकर 2 जून से पंजीकरण कर सकते हैं।

एमपी बीटेक 2026 काउंसलिंग जेईई मेन स्कोर और कक्षा 12वीं की मेरिट के आधार पर आयोजित की जाती है। डीटीई एमपी बीई-बीटेक काउंसलिंग 2026 के माध्यम से राज्य के स्वशासी, अनुदान प्राप्त अशासकीय, स्वशासी एवं स्ववित्तीय (विश्‍वविद्यालयीन) एवं निजी संस्थान में बीटेक/बीई प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाता है।

MP DTE 2026 Counselling Schedule: काउंसलिंग शेड्यूल

नीचे सारणी में एमपी डीटीई काउंसलिंग 2026 शेड्यूल जांच सकते हैं:

प्रथम चरण (जेईई मेन-2026 की मेरिट पर आधारित) -

विवरणतिथियां

ऑनलाइन पंजीकरण/ रजिस्ट्रेशन निरस्त

2 जून से 24 जून 2026 (रात 11:45 बजे तक)

आवेदन सुधार

25 जून से 26 जून 2026 (शाम 5:30 बजे तक)

चॉइस फिलिंग, लॉकिंग

7 जून से 28 जून 2026 (रात 11:45 बजे तक)

कॉमन मेरिट सूची जारी

29 जून 2026

सीट आवंटन पत्र, आवंटित संस्था में रिपोर्टिंग (मूल दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश)

3 जुलाई से 7 जुलाई 2026 (शाम 6:30 बजे तक)

अपग्रेडेशन का विकल्प ऑनलाइन प्रस्तुत करना

3 जुलाई से 7 जुलाई 2026 (शाम 6:30 बजे तक)

अपग्रेडेशन सीट आवंटन पत्र / आवंटित संस्था में रिपोर्टिंग (मूल दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश)

11 जुलाई से 15 जुलाई 2026 (शाम 6:30 बजे तक)

नोट: अर्हकारी परीक्षा (हायर सेकेंडरी) में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश हेतु पंजीयन 2 जून 2026 से 18 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगा। शेष प्रक्रिया द्वितीय चरण के अनुसार होगी।

द्वितीय चरण (जेईई मेन-2026 की मेरिट पर आधारित) -

विवपणतिथियां

ऑनलाइन पंजीकरण/ रजिस्ट्रेशन निरस्त

11 जुलाई से 18 जुलाई 2026, रात 11:45 बजे तक

आवेदन सुधार

19 जुलाई से 20 जुलाई 2026, शाम 5:30 बजे तक

चॉइस फिलिंग, लॉकिंग

16 जुलाई से 22 जुलाई 2026, रात 11:45 बजे तक

कॉमन मेरिट लिस्ट जारी

23 जुलाई 2026

सीट आवंटन पत्र की उपलब्धता / आवंटित संस्था में रिपोर्टिंग (मूल दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश)

27 जुलाई से 30 जुलाई 2026, शाम 6:30 बजे तक

DTE MP BTech Counselling 2026: आंतरिक शाखा में परिवर्तिन

प्रवेशित संस्था के लिए प्राथमिकताक्रम का ऑनलाइन चयन31 जुलाई से 1 अगस्त 2026, शाम 6:30 बजे तक
ब्रांच परिवर्तन की सूची एवं पत्रों की ऑनलाइन उपलब्धता3 अगस्त 2026

DTE MP CLC 2026 Dates: संस्थान स्तर की काउंसलिंग

काउंसलिंग के केंद्रीयकृत चरण के बाद रिक्त सीटों के लिए सीएलसी का आयोजन किया जाता है:

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशनतिथियां
4 अगस्त से 6 अगस्त 20267 अगस्त 2026, सुबह 10:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक
उपरोक्त काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों के लिए
8 अगस्त से 10 अगस्त 202611 अगस्त 2026, सुबह 10:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक
उपरोक्त काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों के लिए
12 अगस्त 14 अगस्त 2026 अंतिम तिथि को रजिस्ट्रेशन दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा14 अगस्त 2026, सुबह 10:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक

संस्था स्तर की काउंसलिंग में इच्छुक संस्था में प्रवेश प्राप्त करने के लिए निर्धारित तिथि पर संस्था में सुबह 10:30 से दोपहर 1:00 बजे तक उपस्थित हुए अभ्यर्थियों की मेरिट तैयार करने के बाद, मेरिट के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा।

द्वितीय चरण के आवंटन में जेईई मेन 2026 के आधार पर आवंटन के बाद रिक्त सीटों पर अर्हकारी परीक्षा (हायर सेकेंडरी) में प्राप्त अंको के आधार पर आवंटन जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, जेईई मेन 2026 परीक्षा में शामिल हुए पात्र उम्मीदवारों को जेईई मेन 2026 के आधार पर काउंसलिंग में शामिल होना ही उचित रहेगा।

नोटिस में कहा गया कि, काउंसलिंग के किसी भी चरण में प्राथमिकताक्रम का ऑनलाइन चयन कर लॉक करने की अंतिम तिथि/समय से आंवटन जारी होने तक तथा संस्था स्तर की कांउसलिंग (CLC) में, प्रवेश का अवसर प्राप्त करने की तिथि को प्रवेश निरस्तीकरण की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications