Santosh Kumar | May 28, 2026 | 03:21 PM IST | 1 min read
ऐसे उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध उनके संबंधित लॉगिन में पहले ही अपलोड कर दिए गए हैं।

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा की कुछ शिफ्टें जो तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई थीं अब 31 मई, 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है। आयोग ने प्रभावित उम्मीदवारों के लिए नए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार मूल रूप से निर्धारित तिथि पर परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए, वे अब आधिकारिक वेबसाइटों ssc.gov.in के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी के अनुसार, तकनीकी गड़बड़ियों और सेंटर मैनेजमेंट से जुड़ी समस्याओं के कारण कुछ सेंटरों पर परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। अब इन प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 31 मई को एक विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी।
अधिसूचना में कहा गया है कि तकनीकी कारणों से, सीएपीएफ और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), और असम राइफल्स परीक्षा में राइफलमैन (जीडी) के 4162 उम्मीदवारों की दोबारा परीक्षा 31 मई को कराने का निर्णय लिया गया।
ऐसे उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध उनके संबंधित लॉगिन में पहले ही अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को दोबारा तय की गई तारीख पर परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।
एग्जाम डेट के बारे में ईमेल या एसएमएस के जरिए सूचित किया जाएगा। इससे पहले, 25 और 26 मई को विभिन्न केंद्रों पर आई रुकावटों और 30 मई तक प्रयागराज के आई-टेक जोन में परीक्षा रद्द किए जाने के संबंध में नोटिस जारी किया गया।
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और लेक्चररशिप के लिए आयोजित की जाती है। जून सत्र के लिए सीएसआईआर नेट 2026 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 19 जून है।
Santosh Kumar