NIFT Application Form 2025: निफ्ट एप्लीकेशन करेक्शन विंडो exams.nta.ac.in/NIFT पर ओपन, जानें लास्ट डेट
Santosh Kumar | January 10, 2025 | 05:38 PM IST | 1 min read
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) प्रवेश परीक्षा 2025 यूजी, पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
Check your admission chances for NIFT 2026 based on Home State, category, and expected rank. Use the College Predictor to explore best-fit campuses easily.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने निफ्ट 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है और अगर उनके आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है, तो वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT/ के जरिए इसे ठीक कर सकते हैं।
Latest: NIFT Round 2 Seat Allotment Out
New: NIFT 2026 College Predictor
NIFT Campuses Accepting CMR Between: 100 to 1000 | 1000 to 1500 | 2000 to 5000
Don't Miss: NIFT Past 5 Year’s Cut Off (2021-25)
एनटीए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 9 फरवरी 2025 को विभिन्न शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर NIFTEE-2025 चरण 1 का आयोजन करेगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) / पेपर आधारित टेस्ट (पीबीटी) मोड में होगी।
NIFT Application Form 2025: 12 जनवरी तक करें सुधार
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) प्रवेश परीक्षा 2025 यूजी, पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। निफ्ट 2025 आवेदन सुधार विंडो 12 जनवरी को बंद हो जाएगी।
उम्मीदवार फॉर्म में केवल व्यक्तिगत विवरण अनुभाग को संपादित कर सकते हैं। इसमें नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, राष्ट्रीयता, निवास स्थान, श्रेणी, वर्तमान पता, मोबाइल नंबर, योग्यता और फोटो/हस्ताक्षर अपडेट शामिल हैं।
Also read JEE Main 2025: जेईई मेन 2025 के लिए अच्छी रैंक क्या है? एनालिसिस और टिप्स जानें
NIFT 2025 Correction Window: परीक्षा देश भर के 82 शहरों में
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र शहर बदलने की अनुमति नहीं है। निफ्ट परीक्षा देश भर के 82 शहरों में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा हर साल विभिन्न डिजाइन पाठ्यक्रमों के लिए कराई जाती है।
अंतिम सुधार केवल तभी मान्य होगा जब अतिरिक्त शुल्क (यदि आवश्यक हो) का भुगतान किया गया हो। यदि श्रेणी या पीडबल्यूबीडी में परिवर्तन के कारण शुल्क राशि प्रभावित होती है, तो उम्मीदवार से अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।
यदि अतिरिक्त शुल्क का भुगतान किया जाता है, तो उसे वापस नहीं किया जाएगा। NIFTEE 2025 के संबंध में अधिक स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या nift@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
अगली खबर
]AILET 2025 Counselling: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट की दूसरी मेरिट लिस्ट nationallawuniversitydelhi.in पर जारी
आईलेट 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in के माध्यम से एआईएलईटी 2025 दूसरी मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें