NIFT 2025 Registration: निफ्ट रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन, 9 फरवरी को एग्जाम, जानें आवेदन प्रक्रिया
Santosh Kumar | November 22, 2024 | 06:07 PM IST | 2 mins read
जारी कार्यक्रम के अनुसार बिना विलंब शुल्क के प्रवेश परीक्षा के लिए फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी है। विलंब शुल्क के साथ यह 7 से 9 जनवरी तक है।
Download FREE NIFT sample papers to practice exam-level questions, understand the latest pattern, improve speed, accuracy and boost your NIFT preparation.
Download Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) प्रवेश परीक्षा 2025 की तिथि घोषित कर दी है। योग्य उम्मीदवार निफ्ट 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जारी ब्रोशर के अनुसार, निफ्ट 2025 परीक्षा अगले साल 9 फरवरी को आयोजित की जाएगी। निफ्ट रजिस्ट्रेशन 2025 प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
NIFT 2027: Application Form Link | Syllabus | Sample Papers | Sketching Practice
NIFT 2027: 500+ Fashion GK Questions | Design Thinking | BDes vs BFTech | Design Principles
NIFT 2027 Preparation Tips: GK and CA Ques | Mock Interview Ques | GAT Case Study Ques
NIFT Campuses Accepting CMR Between: 100 to 1000 | 1000 to 1500 | 2000 to 5000
निफ्ट रजिस्ट्रेशन 2025 के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना होगा। जारी शेड्यूल के मुताबिक बिना लेट फीस के एंट्रेंस एग्जाम के लिए फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 6 जनवरी है।
आवेदन की तिथि 5000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 7 से 9 जनवरी तक है। उम्मीदवारों को 10 जनवरी से आवेदन सुधार की सुविधा भी मिलेगी। निफ्ट 2025 आवेदन पत्र को संपादित करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी है।
NIFT Registration 2025: आवेदन शुल्क, एग्जाम मोड
निफ्ट 2025 परीक्षा में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (जीएटी) और क्रिएटिव एप्टीट्यूड टेस्ट (सीएटी) शामिल हैं। जीएटी सभी पाठ्यक्रमों के लिए सामान्य है, जबकि BDes और MDes उम्मीदवारों को सीएटी भी देना होगा।
जीएटी पेपर कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया जाएगा, जबकि सीएटी पेपर ऑफलाइन आयोजित किया जाएगा। निफ्ट 2025 के लिए आवेदन शुल्क का विवरण उम्मीदवार नीचे तालिका में देख सकते हैं-
|
श्रेणी |
आवेदन शुल्क |
|---|---|
|
ओपन / ओपन-ईडबल्यूएस/ओबीसी(एनसीएल)* (B.Des. या B.F.Tech. या MFM या M.Des. या M.F.Tech या Ph.D) |
₹3000 |
|
एससी/ एसटी / पीडबल्यूडी (B.Des. या B.F.Tech. या MFM या M.Des. या M.F.Tech. या Ph.D) |
₹1500 |
|
ओपन / ओपन-ईडबल्यूएस/ओबीसी(एनसीएल) दो कार्यक्रमों के लिए (B.Des. और B.F.Tech या MFM और M.Des) |
₹4500 |
|
एससी/ एसटी / पीडबल्यूडी दो कार्यक्रमों के लिए (B.Des. और B.F.Tech या MFM और M.Des) |
₹2250 |
|
एनआरआई/विदेशी नागरिक/OCA/PIO/SAARC (UG/PG कार्यक्रमों के लिए) |
$125 (एक सौ पच्चीस डॉलर) |
NIFT 2025 Registration: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से निफ्ट 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT/ पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Register/Login (NIFT-PHD)' लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें और आईडी लॉगिन करें।
- निफ्ट 2025 आवेदन पत्र भरें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी