NIFT 2024 Result Out: निफ्ट 2024 परिणाम exams.nta.ac.in पर एनटीए ने किया जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | March 20, 2024 | 09:20 PM IST | 2 mins read
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के तहत फैशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन किया जाता है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने निफ्ट 2024 (NIFT 2024) परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर निफ्ट स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। निफ्ट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
निफ्ट 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, आवेदन संख्या, श्रेणी, कुल अंक, योग्यता स्थिति और प्राप्त रैंक जैसी जानकारी दी गई है। निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2024 का आयोजन 5 फरवरी किया गया था। निफ्ट 2024 आंसर की को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों के लिए आपत्ति विंडो 19 फरवरी तक खोली गई थी।
निफ्ट 2024 परिणाम में चयनित उम्मीदवार को सिचुएशनल टेस्ट/ स्टूडियो टेस्ट या व्यक्तिगत साक्षात्कार राउंड में उपस्थित होना होगा। सिचुएशन टेस्ट में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को niftadmissions.in पर लॉगिन करके अपनी पसंद के तीन पाठ्यक्रमों का चयन करना होगा।
Also read NEET PG 2024: नीट पीजी परीक्षा अब 23 जून को होगी आयोजित, जुलाई माह में जारी किया जाएगा परिणाम
एनटीए ने आंसर की के खिलाफ प्राप्त चुनौतियों के बाद संशोधित आंसर की के आधार पर निफ्ट रिजल्ट 2024 जारी किया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के तहत फैशन प्रोग्राम में प्रवेश लेने के लिए कैंडिडेट निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होते हैं। निफ्ट 2024 प्रवेश परीक्षा लखनऊ, वाराणसी व दिल्ली एनसीआर सहित देश भर के 60 शहरों में आयोजित की गई थी।
NIFT 2024 Result: करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से निफ्ट स्कोरकार्ड 2024 देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NIFT पर जाएं
- होमपेज पर, 'निफ्ट फाइनल रिजल्ट 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर या जन्म तिथि और आवेदन संख्या का उपयोग करके लॉगिन करें।
- इसके बाद उम्मीदवार 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- निफ्ट 2024 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
NIFT 2024: पाठ्यक्रम
निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी बैचलर ऑफ डिजाइन, बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ डिजाइन, मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट और मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी प्रोग्रामों में प्रवेश ले सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा