Abhay Pratap Singh | March 20, 2024 | 06:08 PM IST | 2 mins read
NEET PG 2024 इंटर्नशिप कट-ऑफ की तिथि नहीं बदली गई है। यह दूसरी बार है जब नीट पीजी 2024 परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है।
Get complete details on the NEET PG 2026 syllabus, including subject-wise topics, weightage, and important areas to focus on for effective exam preparation.
Download now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - पोस्ट ग्रेजुएट (नीट पीजी 2024) परीक्षा के लिए नई तिथि की घोषणा की है। एनएमसी ने बताया कि नीट पीजी एग्जाम 2024 का आयोजन अब 23 जून को किया जाएगा। इससे पहले नीट पीजी परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित होनी थी।
यह दूसरी बार है, जब नीट पीजी 2024 परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। सबसे पहले नीट पीजी परीक्षा 2024 का आयोजन 3 मार्च को किया जाना था। हालाँकि, उम्मीदवारों से प्राप्त अभ्यावेदन के बाद परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया था। नीट पीजी परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी।
जारी शेड्यूल में बताया गया कि नीट पीजी एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। वहीं, एनएमसी 15 जुलाई को नीट पीजी परिणाम 2024 घोषित करेगा। एनएमसी ने जारी सूचना में बताया कि NEET PG 2024 इंटर्नशिप कट-ऑफ तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नीट पीजी एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 5 अगस्त से 15 अक्टूबर तक काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। नीट पीजी 2024 शैक्षणिक सत्र का आयोजन 16 सितंबर से होगा। नीट पीजी 2024 एकेडमिक सेशन में उम्मीदवारों के लिए शामिल होने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इस तिथि के बाद उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
पीजीएमईबी के डिप्टी सेक्रेटरी ने कहा, “NEET PG 2024 के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की कट ऑफ तिथि 15 अगस्त 2024 है। नीट पीजी कट-ऑफ तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नीट पीजी 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा तिथियों का विशेष ध्यान रखना होगा।”
नीट पीजी 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में संबंधित तिथियां देख सकते हैं:
नीट पीजी 2024 | तिथि |
|---|---|
परीक्षा तिथि | 23 जून |
परिणाम तिथि | 15 जुलाई |
काउंसिलिंग | 5 अगस्त से 15 अक्टूबर |
शैक्षणिक सत्र की शुरूआत | 16 सितंबर |
प्रवेश की अंतिम तिथि | 21 अक्टूबर |