Trusted Source Image

हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा

Santosh Kumar | March 3, 2026 | 05:20 PM IST | 1 min read

एचएसएससी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में उम्मीदवारों को एक विशेष पोर्टल के माध्यम से मुफ्त बस सुविधा प्रदान की जाएगी।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने भी इसकी पुष्टि की। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने भी इसकी पुष्टि की। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हरियाणा सरकार ने 2026-27 के बजट सेशन में घोषणा की कि वह राज्य के युवाओं के लिए राज्य के सभी 23 जिलों में कुल लगभग 90 "आदर्श परीक्षा केंद्र" बनाएगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने भी इसकी पुष्टि की। इन सेंटर्स में हजारों उम्मीदवारों के बैठने की क्षमता होगी। साथ ही एचएसएससी द्वारा आयोजित सभी परीक्षा में अभ्यर्थियों को एक विशेष पोर्टल के माध्यम से फ्री बस सुविधा प्रदान की जाएगी।

चेयरमैन हिम्मत सिंह ने 'एक्स' पर लिखा कि हरियाणा 23 जिलों में करीब 90 आदर्श परीक्षा केंद्र बनाने जा रहा है। इससे अभ्यर्थियों को निष्पक्ष, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण में परीक्षा देने की सर्वोत्तम सुविधाएं उपलब्ध होगी।

उन्होंने आगे लिखा कि आयोग की तरफ से होने वाली सभी परीक्षाओं में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स की सुविधा के लिए सरकार की तरफ से एक खास पोर्टल बनाया जाएगा, जिसके जरिए फ्री बस सर्विस दी जाएगी।

Also readHSSC CET Group D Recruitment 2026: एचएसएससी ग्रुप डी भर्ती अधिसूचना hssc.gov.in पर जल्द, चेयरमैन ने दी जानकारी

उन्होंने लिखा, "यह जानकारी एडमिट कार्ड पर भी उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे।" छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए 1,000 नई बसें खरीदी जाएंगी। महिला यात्रियों व छात्राओं के लिए 273 बसों की संख्या को बढ़ाकर 500 किया जाएगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई से मिली खबर के मुताबिक, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा है कि राज्य के हर चुनाव क्षेत्र में 'आदर्श परीक्षा केंद्र' बनाए जाएंगे, ऐसा पहला 'सेंटर' 25 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में बनाया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications