NIACL Assistant Recruitment 2024: एनआईएसीएल असिस्टेंट भर्ती newindia.co.in पर शुरू, 1 जनवरी लास्ट डेट
Saurabh Pandey | December 18, 2024 | 08:41 AM IST | 2 mins read
एनआईएसीएल असिस्टेंट भर्ती 2024-25 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईएसीएल) ने असिस्टेंट पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एनआईएसीएल की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 जनवरी 2025 तक है।
एनआईएसीएल असिस्टेंट भर्ती 2024-25 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
NIACL Assistant Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में वे आवेदन कर रहे हैं, उसकी क्षेत्रीय भाषा को पढ़ना, लिखना और बोलने का ज्ञान आवश्यक है।
उम्मीदवार को एसएससी/एचएससी/इंटरमीडिएट/स्नातक स्तर पर एक विषय के रूप में अंग्रेजी में उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार के पास 1 दिसंबर 2024 तक योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
NIACL Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
एनआईएसीएल असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईएक्सएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट का उपयोग करके किया जा सकता है।
NIACL Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिक्रूटमेंट-सहायक भर्ती परीक्षा - 2024 पर जाएं।
- अब रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- एनआईएसीएल असिस्टेंट भर्ती आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लें।
NIACL Assistant Recruitment 2024: परीक्षा तिथियां
एनआईएसीएल असिस्टेंट भर्ती टियर I (प्रारंभिक) ऑनलाइन परीक्षा 27 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी और टियर II (मुख्य) ऑनलाइन परीक्षा 2 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए कॉल लेटर प्रत्येक परीक्षा की तारीख से सात दिन पहले जारी किए जाएंगे।
NIACL Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
एनआईएसीएल असिस्टेंट भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा) शामिल होगी। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन से पहले क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
अगली खबर
]GUJCET 2025 Registration: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रजिस्ट्रेशन विंडो gseb.org पर ओपन, जानें प्रक्रिया, फीस
इंजीनियरिंग, फार्मेसी डिप्लोमा, डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org या gujcet.gseb.org के माध्यम से गुजरात सीईटी 2025 आवेदन पत्र भर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल