Santosh Kumar | December 17, 2024 | 04:31 PM IST | 1 min read
गुजरात सीईटी 2025 परीक्षा गुजरात बोर्ड द्वारा एचएससी साइंस स्ट्रीम के ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप एबी छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी।
Prepare for GUJCET with sample papers designed to help you practice key concepts, understand the exam pattern, and improve your speed and accuracy.
Download EBook
नई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (जीयूजेसीईटी) 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, 17 दिसंबर से शुरू कर दी है। इंजीनियरिंग, फार्मेसी डिप्लोमा, डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org या gujcet.gseb.org के माध्यम से गुजरात सीईटी 2025 आवेदन पत्र भर सकते हैं। जीयूजेसीईटी 2025 परीक्षा 23 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।
GUJCET 2027: Sample Papers | Complete Guide | Syllabus | Preparation Guide
Admission Alert: BTech @ Ahmedabad University. Recognised as Centre of Excellence. NAAC ‘A’ Grade
शेड्यूल के अनुसार, गुजरात सीईटी 2025 आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर, 2024 तक जारी रहेगी। गुजरात सीईटी 2025 परीक्षा गुजरात बोर्ड द्वारा एचएससी साइंस स्ट्रीम के ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप एबी छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी।
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों को 350 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इसके लिए उम्मीदवार को पहले आधिकारिक पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना होगा।
जारी नोटिस के अनुसार, भौतिकी और रसायन विज्ञान के लिए गुजरात सीईटी 2025 प्रश्न पत्र संयुक्त होगा जिसमें भौतिकी से 40 प्रश्न और रसायन विज्ञान से 40 प्रश्न होंगे, कुल 80 प्रश्न होंगे और 80 अंक होंगे।
अभ्यर्थियों को 80 प्रश्न हल करने के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा और उन्हें एक ओएमआर शीट दी जाएगी। जीव विज्ञान और गणित के प्रत्येक पेपर में 40 प्रश्न (40 अंक) होंगे, जिनके लिए 60-60 मिनट आवंटित किए जाएंगे।
Also readGUJCET 2025 Notification: गुजरात सीईटी नोटिफिकेशन gseb.org पर जारी, पंजीकरण 17 दिसंबर से शुरू
उम्मीदवार गुजरात सीईटी 2025 के लिए अपने आवेदन जमा करने के लिए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं-