NEET UG Retest 2026: नागपुर के एक छात्र को अलॉट हुआ अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, राहुल गांधी ने एनटीए को घेरा
Santosh Kumar | June 20, 2026 | 12:21 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने नागपुर के एक छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब को परीक्षा केंद्र के तौर पर अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) आवंटित कर दिया है।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा से पहले एक बड़ी गलती कर दी है। एनटीए ने नागपुर के छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब को परीक्षा केंद्र के तौर पर अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) आवंटित कर दिया है। छात्र ने नागपुर और उसके आस-पास के इलाकों में केंद्र का विकल्प चुना, लेकिन एनटीए की तकनीकी खराबी के कारण उसे विदेश में केंद्र आवंटित कर दिया गया, जिससे छात्र और उसका परिवार परेशान हैं। नीट पुनर्परीक्षा कल, 21 जून को होनी है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, नीट की तैयारी कर रहे अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब के परिवार का दावा है कि 21 जून को होने वाले नीट यूजी री-एग्जाम के लिए उन्हें अबू धाबी का एक स्कूल परीक्षा केंद्र के तौर पर मिला है।
NEET UG Retest 2026: उम्मीदवार के पिता ने क्या कहा?
उम्मीदवार के पिता ने कहा, "कल शाम 4 बजे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, हमने देखा कि परीक्षा केंद्र के तौर पर अबू धाबी के एक स्कूल का नाम लिखा था। हम हैरान रह गए क्योंकि हमने ऐसा कोई विकल्प नहीं चुना था।"
उन्होंने आगे कहा कि हमने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। उन्होंने हमें ईमेल भेजने के लिए कहा। जब हमने ईमेल भेजा, तो हमें कॉल आया कि शनिवार शाम 4 बजे तक उम्मीदवार का नया नीट एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
उम्मीदवार के पिता ने कहा कि उन्होंने तीन जिलों का विकल्प दिया था, लेकिन अब नागपुर में ही परीक्षा केंद्र की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि छात्र सदमे में है, परीक्षा नहीं देना चाहता और उसके पास पासपोर्ट भी नहीं है।
NEET 2026: राहुल गांधी ने एनटीए पर उठाए सवाल
राहुल गांधी ने कहा कि नागपुर का एक छात्र पिछले एक महीने से नीट री-एग्जाम की तैयारी कर रहा था, लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर उसका परीक्षा केंद्र अबू धाबी दिखा।
छात्र के पास न पासपोर्ट है और न ही विदेश जाने का समय या साधन, जिससे वह काफी परेशान हो गया। राहुल गांधी ने कहा कि ऐसी गलती से छात्रों और उनके परिवारों को मानसिक तनाव झेलना पड़ता है।
उन्होंने एनटीए पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को अधिक जिम्मेदार और जवाबदेह बनाने की जरूरत है ताकि छात्रों के भविष्य के साथ इस तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि ऐसे सिस्टम को परीक्षा कराने हक नहीं है।
अगली खबर
]NEET Retest 2026: नीट ड्रेस कोड व अनुमत वस्तुओं के संबंध में एडवाइजरी जारी, बायोमेट्रिक सत्यापन भी अनिवार्य
साथ ही, परीक्षा केंद्र पर केवल अनुमति प्राप्त चीजें ही ले जाने की इजाजत होगी। एनटीए ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे एडवाइजरी को ध्यान से पढ़ें और उसका पालन करें ताकि परीक्षा हॉल में कोई परेशानी न हो।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार