Trusted Source Image

NEET Retest 2026: नीट ड्रेस कोड व अनुमत वस्तुओं के संबंध में एडवाइजरी जारी, बायोमेट्रिक सत्यापन भी अनिवार्य

Santosh Kumar | June 18, 2026 | 10:22 PM IST | 2 mins read

अगर तकनीकी खराबी, खराब बायोमेट्रिक डेटा, यूआईडीएआई सर्वर की समस्या या किसी कारण से वेरिफिकेशन नहीं हो पाता है, तो भी उम्मीदवार परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए उन्हें सेंटर पर एक घोषणा-पत्र भरना होगा।

Back

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
नीट 2026 परीक्षा केंद्र पर केवल अनुमति प्राप्त चीजें ही ले जाने की इजाजत होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट 2026 परीक्षा केंद्र पर केवल अनुमति प्राप्त चीजें ही ले जाने की इजाजत होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट री-टेस्ट 2026 के उम्मीदवारों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है। परीक्षा में सख्त ड्रेस कोड का पालन करना जरूरी होगा। साथ ही, परीक्षा केंद्र पर केवल अनुमति प्राप्त चीजें ही ले जाने की इजाजत होगी। एनटीए ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे एडवाइजरी को ध्यान से पढ़ें और उसका पालन करें ताकि परीक्षा हॉल में कोई परेशानी न हो।

एनटीए 21 जून को नीट यूजी 2026 का री-टेस्ट आयोजित करेगी। नीट 2026 परीक्षा में प्रवेश से पहले सभी उम्मीदवारों की तलाशी ली जाएगी और उसके बाद बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन) किया जाएगा।

अगर तकनीकी खराबी, खराब बायोमेट्रिक डेटा, यूआईडीएआई सर्वर की समस्या या किसी कारण से वेरिफिकेशन नहीं हो पाता है, तो भी उम्मीदवार परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए उन्हें सेंटर पर एक घोषणा-पत्र भरना होगा।

NEET Retest 2026: बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन संबंधी निर्देश जारी

बायोमेट्रिक प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को परेशान नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर यह प्रक्रिया परीक्षा शुरू होने से पहले या उसके खत्म होने के बाद पूरी की जाएगी। री-टेस्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगा।

जबकि अतिरिक्त समय के लिए पात्र पीडबल्यूडी/पीडबल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शाम 6:20 बजे तक चलेगी। एनटीए ने सभी उम्मीदवारों से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में पूरा सहयोग करने की अपील की है।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एक पारदर्शी पानी की बोतल और अपना एडमिट कार्ड एक पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में ले जा सकते हैं। नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड एनटीए ने पहले ही पोर्टल पर जारी कर दिया है।

Also readराहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' पहल के तहत पेपर लीक के खिलाफ शुरू किया ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान, जानें प्रोसेस

NEET Dress Code 2026: नीट परीक्षा के लिए ड्रेस कोड

धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी चीज़ें जैसे धार्मिक प्रतीक, कलावा, पगड़ी या हिजाब ले जाने की अनुमति होगी; हालांकि, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर जल्दी पहुंचना होगा ताकि अच्छी तरह से सुरक्षा जाँच के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

जरूरत पड़ने पर पूरी आस्तीन या ऊनी कपड़े पहने जा सकते हैं, हालांकि हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। चप्पल या कम हील वाले जूते पहनने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ऊंची हील वाले जूतों की अतिरिक्त जांच हो सकती है।

परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफ़ोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, साथ ही धातु की चीजें, बड़े बेल्ट बकल और भारी गहने ले जाना मना है। सभी उम्मीदवारों की प्रवेश से पहले अनिवार्य सुरक्षा जांच होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications