Trusted Source Image

NEET Retest 2026: टेलीग्राम बैन होने से नहीं रुकेंगे पेपर लीक, केजरीवाल बोले- छात्रों को सड़कों पर उतरना होगा

Santosh Kumar | June 18, 2026 | 04:22 PM IST | 1 min read

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अलग-अलग परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र लीक करने वाले गिरोहों से मिले पैसे का इस्तेमाल राजनीतिक मकसद के लिए किया जा रहा है, जिसमें विधायकों की खरीद-फरोख्त भी शामिल है।

Back

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
अरविंद केजरीवाल ने कहा, "उन्होंने कहा कि जब तक व्यवस्था में बदलाव नहीं किया जाता, प्रश्न पत्र लीक होते रहेंगे।" (इमेज-एक्स/@ArvindKejriwal)
अरविंद केजरीवाल ने कहा, "उन्होंने कहा कि जब तक व्यवस्था में बदलाव नहीं किया जाता, प्रश्न पत्र लीक होते रहेंगे।" (इमेज-एक्स/@ArvindKejriwal)

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रश्न पत्र लीक को रोकने के लिए 'टेलीग्राम' पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने के सरकार के फैसले पर बृहस्पतिवार को सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि ऐसे उपायों से समस्या का जड़ से समाधान नहीं होगा।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'एक्स' पर एक वीडियो संदेश में कहा कि 'मैसेजिंग' ऐप पर प्रतिबंध लगाना समस्या का समाधान नहीं है और दावा किया कि अधिकारी इस मुद्दे से निपटने के प्रति गंभीर नहीं हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रश्न पत्र लीक का धंधा अरबों रुपये का है और ऐसी गतिविधियों से हासिल किया गया पैसा प्रभावशाली लोगों तक जाता है। अपने विडियो संदेश में केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया।

Also readराहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' पहल के तहत पेपर लीक के खिलाफ शुरू किया ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान, जानें प्रोसेस

NEET 2026: छात्रों के पैसे से विधायकों को खरीदने का आरोप

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक यह आरोप लगाया कि विभिन्न परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक गिरोह से मिले पैसे का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है, जिसमें विधायकों की खरीद-फरोख्त भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि जब तक व्यवस्था में बदलाव नहीं किया जाता, प्रश्न पत्र लीक होते रहेंगे। उन्होंने लोगों से सुधार की मांग के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ''छात्रों को सड़कों पर उतरना होगा, पूरी व्यवस्था को बदलना होगा।''

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications