NEET UG Answer Key 2024: नीट यूजी प्रोविजनल आंसर-की exams.nta.ac.in/NEET पर जारी; ऐसे करें डाउनलोड
Santosh Kumar | May 30, 2024 | 07:40 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी प्रोविजनल उत्तर कुंजी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल के रूप में उम्मीदवारों के साथ साझा की गई है। टेस्टिंग एजेंसी ने उत्तर कुंजी को चुनौती देने की तारीखों की भी घोषणा की है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार मेडिकल परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। नीट यूजी परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी।
नीट यूजी प्रोविजनल उत्तर कुंजी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल के रूप में उम्मीदवारों के साथ साझा की गई है। टेस्टिंग एजेंसी ने उत्तर कुंजी को चुनौती देने की तारीखों की भी घोषणा की। अभ्यर्थी 31 मई तक उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज होने के बाद एनटीए परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।
नीट परीक्षा 5 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक देश भर के 557 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। नीट परीक्षा प्रोविजनल उत्तर कुंजी उम्मीदवारों को परीक्षा में उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन करने और उनके संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में मदद करती है।
उत्तर कुंजी के साथ अपने उत्तरों की तुलना करके, छात्र परीक्षा के दौरान हुई किसी भी गलती की पहचान कर सकते हैं। नीट 2024 की मार्किंग स्कीम की बात करें तो सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक, गलत प्रयास के लिए -1 अंक देने का प्रावधान है जबकि छोड़े गए प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
NEET UG Answer Key 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके NEET UG 2024 परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं।
- होमपेज पर, NEET UG 2024 Answer Key Challenge Link दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- NEET UG Answer Key PDF File पर क्लिक करें।
- प्रोविजनल आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- इसमें अपने अंको जांचें और त्रुटि होने पर आपत्ति दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा