NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी राउंड 3 चॉइस फिलिंग - लॉकिंग डेट फिर बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जारी
Saurabh Pandey | October 13, 2025 | 04:31 PM IST | 2 mins read
इससे पहले NEET UG 2025 राउंड 3 काउंसलिंग की समय सीमा 13 अक्टूबर थी। हालांकि, NEET UG 2025 राउंड 3 चॉइस फिलिंग की नई समय सीमा अभी घोषित नहीं की गई है।
नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने एक बार फिर राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग 2025 के लिए विकल्प भरने और लॉक करने की समय सीमा बढ़ा दी है।
एमसीसी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के राउंड-3 के लिए चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग का संशोधित कार्यक्रम शीघ्र ही अपडेट किया जाएगा।
इससे पहले, एमसीसी ने 9 अक्टूबर को सीटों में बढ़ोतरी के बाद चॉइस-फिलिंग की समय सीमा बढ़ा दी थी, जिससे उम्मीदवारों को 13 अक्टूबर तक अपनी प्राथमिकताएं भरने की अनुमति दी गई थी। हालांकि, NEET UG 2025 राउंड 3 चॉइस फिलिंग की नई समय सीमा अभी घोषित नहीं की गई है।
एमसीसी की तरफ से यह विस्तार 10 अक्टूबर, 2025 को कई मेडिकल कॉलेजों से प्राप्त आधिकारिक कम्युनिकेशन के बाद राउंड 3 सीट मैट्रिक्स में नई एमबीबीएस सीटों को जोड़ने के बाद किया गया है।
NEET UG Counselling 2025: इन संस्थानों में जोड़ी गईं सीटें
एमसीसी के अनुसार, नई सीटों में इंदौर (मध्य प्रदेश) और जयपुर (राजस्थान) में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेजों में अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) और ईएसआईसी बीमित व्यक्ति कोटा सीटें शामिल हैं, साथ ही भरत मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, चेन्नई में डीम्ड यूनिवर्सिटी सीटें; इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड एसयूएम हॉस्पिटल, भुवनेश्वर; और दत्ता मेघे मेडिकल कॉलेज, नागपुर, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, इंदौर और जयपुर में कुल आठ एआईक्यू सीटें जोड़ी गई हैं।
डीम्ड यूनिवर्सिटी श्रेणी में, भरत मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, चेन्नई ने 50 पेड एमबीबीएस सीटें जोड़ी हैं। दत्ता मेघे मेडिकल कॉलेज, नागपुर ने 43 पेड एमबीबीएस सीटें और 7 एनआरआई कोटा सीटें जोड़ी हैं।
NEET UG Counselling 2025: नई जोड़ी गईं सीटें
|
संस्थान
|
श्रेणी एवं कोटा
|
जोड़ी गई सीटें
|
|---|---|---|
|
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, इंदौर
|
अखिल भारतीय कोटा (AIQ): सामान्य–5, ओबीसी–2, एससी–1
|
8
|
|
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, इंदौर
|
ईएसआईसी बीमित व्यक्ति कोटा: सामान्य–7, ओबीसी–5, एससी–2, एससी (दिव्यांग)–1, ईडब्ल्यूएस (दिव्यांग)–1, एसटी (दिव्यांग)–1
|
17
|
|
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, जयपुर
|
अखिल भारतीय कोटा (AIQ): सामान्य–3, ओबीसी–2, एससी–1, एसटी–1, ईडब्ल्यूएस–1
|
8
|
|
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, जयपुर
|
ईएसआईसी बीमित व्यक्ति कोटा: सामान्य–6, सामान्य (दिव्यांग)–1, ओबीसी–5, एससी–2, एसटी–1, ईडब्ल्यूएस–2
|
17
|
|
भारत मेडिकल कॉलेज, चेन्नई
|
डीम्ड / भुगतान सीटें
|
50
|
|
इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड एसयूएम हॉस्पिटल, भुवनेश्वर
|
डीम्ड / भुगतान सीटें
|
50
|
|
दत्ता मेघे मेडिकल कॉलेज, नागपुर
|
डीम्ड / भुगतान सीटें – 43, एनआरआई सीटें – 7
|
50
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल