Saurabh Pandey | October 13, 2025 | 01:57 PM IST | 1 min read
जिन उम्मीदवारों को आयुष पीजी राउंड 1 में सीट आवंटित नहीं हुई थी, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। दूसरे राउंड में सीट आवंटित उम्मीदवारों को आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग करने के लिए 15 से 24 अक्टूबर 2025 तक मौका दिया जाएगा।
नई दिल्ली : आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) ने आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) स्नातकोत्तर (पीजी) काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड का री-रिवाइज्ड काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है।
आयुष कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in के माध्यम से काउंसलिंग शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
आयुष पीजी काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग का आज 13 अक्टूबर आखिरी दिन है। पुन: संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक राउंड 2 के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया और सीट आवंटन रिजल्ट 14 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों को आयुष पीजी राउंड 1 में सीट आवंटित नहीं हुई थी, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। दूसरे राउंड में सीट आवंटित उम्मीदवारों को आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग करने के लिए 15 से 24 अक्टूबर 2025 तक मौका दिया जाएगा।
आयुष पीजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित होंगी, उनके दस्तावेजों का सत्यापन AACCC/NCIS M/NCH द्वारा 26 से 27 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।
री-रिवाइज्ड शेड्यूल | काउंसलिंग तिथि |
---|---|
चॉइस फिलिंग/लॉकिंग | 13 अक्टूबर 2025 दोपहर 3 बजे से रात 11:55 बजे तक |
चॉइस लॉकिंग | 13 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे से रात 11:55 बजे तक |
सीट आवंटन/परिणाम प्रकाशन | 14 अक्टूबर 2025 |
आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग | 15 अक्टूबर 2025 से 24 अक्टूबर 2025 तक |
अभ्यर्थी डेटा का सत्यापन (AACCC/NCIS M/NCH द्वारा) | 26 अक्टूबर 2025 से 27 अक्टूबर 2025 तक |