Trusted Source Image

Uttarakhand NEET UG Counselling 2025: उत्तराखंड नीट राउंड 3 आवेदन, चॉइस फिलिंग डेट बढ़ी, रिवाइज्ड शेड्यूल जारी

Santosh Kumar | October 13, 2025 | 10:51 AM IST | 1 min read

उत्तराखंड नीट यूजी 2025 राउंड 3 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, शुल्क भुगतान, फॉर्म भरने और विकल्प भरने की प्रक्रिया 17 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
उत्तराखंड नीट यूजी राउंड 3 के लिए पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल से पूरी कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
उत्तराखंड नीट यूजी राउंड 3 के लिए पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल से पूरी कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने उत्तराखंड नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 3 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। नीट यूजी 2025 में सफल उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, विकल्प भरने और सीट आवंटन की तिथियां बढ़ा दी गई हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hnbumu.ac.in पर उत्तराखंड नीट यूजी राउंड 3 के लिए पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, उत्तराखंड नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 3 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, शुल्क भुगतान, फॉर्म भरने और विकल्प भरने की प्रक्रिया 17 अक्टूबर (दोपहर 2 बजे तक) जारी रहेगी।

Uttarakhand NEET UG Counselling 2025: राउंड 3 रिजल्ट डेट

जिन उम्मीदवारों ने उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 और 2 में प्रवेश प्राप्त कर लिया है, वे 16 अक्टूबर 2025 (शाम 5 बजे तक) तक अपनी सीटें सरेंडर या वापस कर सकते हैं, लेकिन सुरक्षा शुल्क जब्त कर लिया जाएगा।

इसके बाद 18 से 20 अक्टूबर तक डाटा प्रोसेसिंग होगी और यूके नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 का परिणाम 21 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। आवंटित कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

Also readHaryana NEET UG Counselling 2025: हरियाणा नीट यूजी राउंड 3 पंजीकरण, चॉइस फिलिंग डेट बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जारी

सभी नवीनतम काउंसलिंग जानकारी और दिशानिर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें क्योंकि कोई अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी।

राज्य सरकार या काउंसलिंग बोर्ड को कार्यक्रम में बदलाव का अधिकार है। यूके नीट यूजी काउंसलिंग 2025 स्ट्रे वैकेंसी राउंड प्रक्रिया यदि होगी तो उसके बारे में विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications