Saurabh Pandey | October 13, 2025 | 10:30 AM IST | 1 min read
केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण पूरा कर लिया है, दस्तावेज अपलोड कर दिए हैं और सुरक्षा राशि का भुगतान कर दिया है, वे ही विकल्प भरने के पात्र होंगे। यूपी नीट यूजी राउंड 3 के लिए सीट आवंटन से पहले मूल दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाना आवश्यक है।
नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश (UPDGME) द्वारा एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूपी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के तीसरे राउंड का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। संशोधित शेड्यूल राज्य कोटे के अंतर्गत आने वाले सरकारी और निजी, दोनों मेडिकल/डेंटल कॉलेजों पर लागू होंगी।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण करने, शुल्क भुगतान की आज 10 अक्टूबर आखिरी दिन है। इसके साथ ही मेरिट सूची भी आज ही जारी होगी।
केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण पूरा कर लिया है, दस्तावेज अपलोड कर दिए हैं और सुरक्षा राशि का भुगतान कर दिया है, वे ही विकल्प भरने के पात्र होंगे। यूपी नीट यूजी राउंड 3 के लिए सीट आवंटन से पहले मूल दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाना आवश्यक है।
राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल | काउंसलिंग तिथि |
---|---|
ऑनलाइन पंजीकरण एवं दस्तावेज अपलोड करने की तिथि | 6 अक्टूबर 2025 से 13 अक्टूबर 2025 तक |
पंजीकरण धनराशि एवं धरोहर धनराशि जमा करने की तिथि | 6 अक्टूबर 2025 से 13 अक्टूबर 2025 तक |
मेरिट सूची घोषित करने की तिथि | 13 अक्टूबर 2025 |
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की तिथि | 14 अक्टूबर 2025 (दोपहर 2 बजे) से 17 अक्टूबर 2025 तक |
सीट आवंटन का परिणाम घोषित करने की तिथि | 18 -19 अक्टूबर 2025 |
आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा प्रवेश लेने की तिथि | 24 अक्टूबर 2025 से 28 अक्टूबर 2025 |