NEET UG 2024: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, रात 10.50 बजे तक neet.ntaonline.in पर करें आवेदन
Santosh Kumar | April 10, 2024 | 08:38 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को एनटीए द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा देश भर के लगभग 571 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में आयोजित की जाएगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आज यानी 10 अप्रैल को उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 के लिए आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जो पिछली समय सीमा के भीतर पंजीकरण करने में विफल रहे थे, वे आज रात 10.50 बजे तक neet.ntaonline.in पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। शुल्क का भुगतान अभ्यर्थी 11.50 बजे तक कर सकते हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार, NEET UG 2024 परीक्षा 5 मई को एनटीए द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा देश भर के लगभग 571 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
NEET UG 2024: आवेदन शुल्क
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से NEET UG 2024 आवेदन शुल्क को समझ सकते हैं-
|
श्रेणियाँ |
आवेदन शुल्क |
|---|---|
|
सामान्य |
1700/- रु. |
|
सामान्य-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल |
1600/- रु. |
|
एससी, एसटी, पीएच, तीसरे लिंग के उम्मीदवार |
1000/- रु. |
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 मार्च 2024 तक 25 लाख से ज्यादा छात्रों ने NEET UG 2024 के लिए आवेदन किया था, जो अब तक सबसे ज्यादा है। वहीं हालांकि, रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ने से जाहिर तौर पर आवेदनों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
पिछले साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए 20.87 लाख छात्रों ने आवेदन किया था।आपको बता दें कि NEET UG Exam देश में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एकमात्र प्रवेश परीक्षा है।
Also read NEET MDS Result 2024: नीट एमडीएस रिजल्ट nbe.edu.in पर जारी, कट-ऑफ स्कोर जानें
NEET UG Registration 2024- आवेदन प्रक्रिया
NEET UG Registration 2024 करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाएं।
- यदि आप नए छात्र हैं, तो होमपेज पर, "New Candidate Register Here" पर क्लिक करें।
- निर्देशों को पढ़ें और Proceed पर क्लिक कर आगे बढ़ें।
- आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
- इसके बाद, पंजीकरण के दौरान उत्पन्न क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- डाउनलोड करें और पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।
एनटीए की ओर से साफ कहा गया है कि कोई भी अतिरिक्त भुगतान वापस नहीं किया जाएगा। किसी भी कठिनाई से बचने के लिए, उम्मीदवार 011- 40759000 पर भी संपर्क कर सकते हैं या neet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’