NEET UG Correction Window: नीट यूजी एप्लिकेशन करेक्शन विंडो आज होगी बंद, सीमित विवरणों में करें सुधार
Santosh Kumar | March 20, 2024 | 10:51 AM IST | 1 min read
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में देशभर में आयोजित की जाएगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट यूजी 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो आज (20 मार्च) रात 11.50 बजे बंद कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
एनटीए की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदन सुधार की तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी, इसलिए सभी उम्मीदवारों के लिए यह आखिरी मौका है। सुधार के लिए अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, लिंग या वर्ग में परिवर्तन पर अतिरिक्त शुल्क लगेगा।
अभ्यर्थी सुधार करते समय आवेदन के दौरान इस्तेमाल की गई ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर में बदलाव नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा वह किसी भी अपलोड किए गए दस्तावेज़ में सुधार कर सकता है। साथ ही वे अपने आधार कार्ड को दोबारा प्रमाणित कर सकते हैं।
बता दें कि एनटीए द्वारा नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर में ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में होगी। NEET UG 2024 परीक्षा के लिए 568 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है।
NEET UG 2024 Correction Window: ऐसे करें करेक्शन
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से NEET UG 2024 आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाएं।
- यहां 'Click Here for Registration / Login' के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- अब आवेदन पत्र में सीमित विवरणों में सुधार करें।
- आवेदन पत्र को सबमिट करें और पुष्टीकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’